पुरुषों और महिलाओं के लिए विशेष गुणकारी है यह फल

गर्मियों के मौसम में कई प्रकार के फल बाजार में मिलते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इन फलों में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को पोषण प्रदान करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही फल के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी देंगे। वह गुणकारी फल है ‘आलुबुखारा’

इसे भी पढ़ें…कब्ज व मुंह के छालों से हैं परेशान तो खाएं यह फल

आलूबुखारा रोसेस वनस्पति परिवार से संबंधित रसदार और मुलायम फल है। यह पोषक तत्वों, खनिज पदार्थों व एंटी आक्सीडेंटस से भरपूर फल है। औषधीय गुणों से भरपूर स्वादिष्ट व पौष्टिक फल आलूबुखारे में फाइबर विटामिन ए व सी के साथ ही आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम तत्व भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन डी, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 भी होता है।

आलूबुखारा खाने के फायदे

पेट को करे साफ

पेट की समस्याओं में आलूबुखारा लाभकारी है क्योंकि यह फाइबर का अच्छा स्त्रोत है। इसके सेवन से पेट आसानी से साफ होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। साथ ही पेट की अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें…जानिए क्या है ‘पेट फूलने’ की समस्या और कैसे पाएं राहत ?

खून की कमी को करे दूर

आलुबुखारा में आयरन पाया जाता है। आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करता है। इसलिए शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए व एनीमिया की कमी से बचने के लिए आप नियमित रूप में आलुबुखारा खा सकते हैं।

बढ़ती उम्र के प्रभाव को करे कम

बढ़ती उम्र के प्रभावों व लक्षणों को कम करने में भी आलूबुखारा सहायक सिद्ध होता है। इसमें मौजूद विटामिन ई, बीटा-कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं। इन तत्वों की कमी से उम्र बढ़ने के लक्षण जैसे झुर्रियां आदि दिखने लगते हैं। यह तत्व मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और नयी कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करते हैं।

इसे भी पढ़ें…पुरानी से पुरानी कब्ज से मिलेगी राहत…बस एक बार खा लें यह चीज़

याददाश्त को बढ़ाए

आलुबुखारा खाने से याददाश्त भी बढ़ती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं जिससे मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान नहीं पहुंचता। मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप में आलुबुखारा खाने से फायदा होता है और याददाश्त बढ़ती है।

कैंसर से करे बचाव

आलुबुखारा पर की गई शोध में पाया गया है कि आलूबुखारा में फाइटोन्यूट्रिएंट नामक तत्व पाए जाते हैं।  इस शोध में यह तथ्य सामने आए हैं कि यह तत्व ब्रेस्ट कैंसर के सेल्स को नष्ट करने में सहायक सिद्ध हाते हैं। आलूबुखारे में मौजूद तत्व ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम कर देते हैं।

इसे भी पढ़ें…इन कारणों से आपका ‘लीवर’ हो सकता है खराब… हो जाएं सावधान

आंखों के लिए है फायदेमंद

आलूबुखारा आंखों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें आंखों के लिए जरूरी विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन भी पाया जाता है। बढत़ी उम्र के साथ आंखों की समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं लेकिन आलूबुखारे का नियमित सेवन करने से आंखों की समस्याओं व रोगों से बचाव होता है।

दिल के रोगों से करता है बचाव

दिल को सेहतमंद रखने के लिए नियमित रूप में आलूबुखारा खाने से लाभ होता है। आलूबुखारा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर व अन्य गुणकारी तत्व दिल के रोगों से बचाव करते हैं। जिसके चलते कोलेस्ट्रॉल का स्तर सही रहता है और दिल के रोगों से बचाव होता है। इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता है।

इसे भी पढ़ें…ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो खाएं यह सब्ज़ी

महिलाओं के लिए है विशेष उपयोगी

आलूबुखारे में आयरन के साथ ही फोलिक एसिड भी पाया जाता है। इस लिए महिलाओं के लिए भी इसका सेवन लाभकारी है। फोलिक एसिड व आयरन महिलाओं में खून और हीमोग्लोबिन स्तर को सही रखता है, जिससे मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में आराम मिलता है। 

गर्भवती महिलाओं के लिए है लाभकारी

गर्भवती महिलाओं के लिए भी आलूबुखारा खाना लाभकारी रहता है। आलूबुखारे में मौजूद मैग्नीशियम से इस दौरान महिलाओं के शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है। साथ इसमें पाया जाने वाला फोलिक एसिड व आयरन खून की कमी नहीं होने देता और विटामिन सी भी गर्भावस्था के समय दस्त और पेट में उठने वाले मरोड़ से राहत दिलाता है। चाहे आलूबुखारा गर्भवती महिलाओं के काफी फायदेमंद है फिर भी इसके सेवन से पहले एक बार डाक्टर की सलाह जरूर ले लें।

इसे भी पढ़ें…मोटापा चुटकियों में होगा छूमंतर…आजमाएं यह आसान घरेलु उपाय

मधुमेह के खतरे को करे कम

मधुमेह के रोगियों के लिए भी आलूबुखारा फायदेमंद है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही कम मात्रा में पाया जाता है। जिससे ब्लड शुगर का लेवल नियंत्रण में रहता है। इसके सेवन से टाइप-2 मधुमेह होने का खतरा कम होता है। लेकिन फिर भी शुगर के रोगी इस फल का सेवन करने से पहले डाक्टर की सलाह जरूर लें।

पुरुषों के यौन स्वास्थ्य में करे सुधार

आलूबुखारे का सेवन पुरुषों के लिए भी विशेष गुणकारी है। पुरुषों के यौन स्वास्थ्य में आलूबुखारा सुधार करता है। साथ ही शुक्राणुओं की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

धर्मेन्द्र संधू 

LEAVE A REPLY