जानिए क्या है ‘पेट फूलने’ की समस्या और कैसे पाएं राहत ?

आज के दौर में जैसे-जैसे हमारी जीवन शैली में बदलाव आ रहा है वैसे ही हमारी खान-पान की आदतें भी बदल रही हैं। फास्ट फूड, जंक फूड व तली हुई और मसालेदार खाने-पीने की चीजें बाजार में नज़र आती हैं जो खाने में तो स्वादिष्ट लगती हैं लेकिन इनका अधिक सेवन कई प्रकार के रोगों व स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। इन समस्याओं में से एक समस्या पेट फूलना है। इसे आम भाषा में ‘अफारा’ कहा जाता है और अंग्रेज़ी में इस समस्या को ‘ब्लोटिंग’ कहते हैं।

इसे भी पढ़ें…पुरानी से पुरानी कब्ज से मिलेगी राहत…बस एक बार खा लें यह चीज़

पेट फूलने की समस्या के कारण

पेट फूलने की समस्या के कई कारण हो सकते हैं। पेट फूलने की समस्या मुख्य रूप से कब्ज के कारण होती है। क्योंकि कब्ज के कारण ही अन्य समस्याएं पैदा होती हैं। कब्ज की समस्या शरीर में फाइबर की कमी के कारण होती है। इसके अलावा फूड एलर्जी, ज्यादा नमक या शक्कर का प्रयोग करने से भी यह समस्या हो सकती है। आज के समय में ज्यादा मात्रा में सॉफ्ट ड्रिंक या कोल्ड ड्रिंक पीना भी इसका बड़ा कारण माना जाता है। पेट फूलने पर मन बेचैन होने लगता है और पेट की अन्य समस्याएं व रोग लगने का खतरा बना रहता है।

इसे भी पढ़ें…मोटापे से परेशान हैं तो चबाएं इस पेड़ के पत्ते

पेट फूलने की समस्या से कैसे बचें ?

ब्रेकफास्ट जरूर करें

अकसर लोग सुबह ब्रेकफास्ट नहीं करते। ब्रेकफास्ट न करना भी पेट की समस्याओं को दावत देता है। कामकाज पर जाने की जल्दी में लोग सुबह खाली पेट ही घर से निकल जाते हैं। लेकिन दोपहर का भोजन ज्यादा मात्रा में कर लेते हैं। इसलिए ब्लोटिंग से बचने के लिए ब्रेकफास्ट जरूर करें और सुबह घर से खाली पेट न निकलें।

फाइबरयुक्त पदार्थों का सेवन करें

पेट की समस्याओं से राहत पाने के लिए फाइबर से भरपूर आहार का सेवन करें। फाइबर पेट को साफ करने में सहायता करता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि एक दम अधिक फाइबर वाला भोजन पेट फूलने की समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए अपने आहार में फाइबर की मात्रा को धीरे-धीरे ही बढ़ाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें…कैंसर से बचाव करेगा..इस पेड़ के पत्तों का जूस

जितनी भूख हो उतना ही खाएं

भोजन हमेशा भूख के हिसाब से ही करना चाहिए। कई बार हम स्वाद-स्वाद में भूख से ज्यादा भोजन कर लेते हैं। जिससे पेट में अफारा हो जाता है। जरूरत से ज्यादा किया गया भोजन पचने में मुश्किल होती है और देर से पचता है। 

खाना अच्छे से चबाकर खाएं

खाना हमेशा अच्छे से चबा चबाकर खाना चाहिए। अगर खाना चबाकर न खाया जाए तो बदहजमी हो जाती है। हमेशा यह सलाह दी जाती है कि भोजन को कम से कम 32 बार चबाना चाहिए, जिससे खाना आसानी से पचता है। जल्दी में भोजन करने से वह भोजन आसानी से नहीं पचता और पेट फूलने लगता है।

कसरत व योगासन करें

कसरत व योगासन करने से पेट की मांसपेशियों पर प्रभाव पड़ता है। किसी योग गुरु की देखरेख में पेट के लिए उपयोगी योगासन करें। आप पेट की हल्की कसरत भी कर सकते हैं। योगासन व कसरत करने से पेट की गैस बाहर निकालने में आसानी होती है और पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें…ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो खाएं यह सब्ज़ी

कोल्ड ड्रिंक से परहेज़ करें

पेट फूलने की समस्या यानि ब्लोटिंग का एक अहम कारण कोल्ड ड्रिंक या सोडा का अधिक सेवन करना भी है। इन कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में गैस की मात्रा अधिक होती है। इस लिए जितना हो सके कोल्ड ड्रिंक या सोडा पीने से परहेज करें। इनकी बजाय आप नींबू पानी, लस्सी यानि छाछ या फलों का जूस पी सकते हैं।

नहाने के लिए करें गर्म पानी का प्रयोग

पेट फूलने की समस्या में आप गर्म पानी से नहा सकते हैं। इस समस्या में गर्म पानी से नहाना भी एक थैरेपी की तरह काम करता है। गर्म पानी से नहाने से शरीर रिलैक्स होता है और आराम मिलता है। इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट सही ढंग से काम करता है जिससे पेट का फूलना बंद हो जाता है।

इसे भी पढ़ें…इन कारणों से आपका ‘लीवर’ हो सकता है खराब… हो जाएं सावधान

पेट की मालिश

ब्लोटिंग की समस्या में आराम पाने के लिए पेट की मालिश भी फायदेमंद रहती है। हल्के हाथों से पेट की मालिश करने से पेट की आंतें सक्रिय हो जाती हैं। मालिश के लिए आप नारियल या सरसों के तेल का उपयोग कर सकते हैं। 

रोजाना सैर करें

पेट फूलने की समस्या से राहत पाने के लिए खाना खाने के बाद सैर जरूर करें। भोजन करने के बाद कुछ कदम टहलने से भोजन आसानी से पचता है, जिससे गैस व एसिडिटी नहीं होती। इसलिए पेट की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोजाना नियमित रूप में सैर जरूर करें। आप सुबह व शाम के समय टहल सकते हैं।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY