सुबह भूलकर भी खाली पेट न खाएं यह चीज़…उठाना पड़ सकता है नुकसान

सुबह के समय उठते ही हम कुछ न कुछ जरूर खाते हैं लेकिन कभी आपने सोचा है कि सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। रात को भोजन पचने के बाद सुबह हमारा पेट खाली होता है। इस दौरान सुबह ब्रश करते ही हम कोई न काई पदार्थ चाहे वह फल हो, मिठाई हो या फिर कोई पेय पदार्थ जरूर खाते या पीते हैं। यह पदार्थ शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आज हम आपको इस विषय के बारे में जानकारी देंगे कि खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए और इससे क्या नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें…पुरुषों और महिलाओं के लिए विशेष गुणकारी है यह फल

खाली पेट इन चीजों के सेवन से करें परहेज़

चाय और कॉफी के उपयोग से बचें

ज्यादातर लोग सुबह उठते ही चाय पीना पसंद करते हैं। सुबह खाली पेट चाय पीने से पेट की समस्याएं जैसे गैस व जलन हो सकती है। साथ ही खाली पेट कॉफी का सेवन करना और भी नुकसानदायक हो सकता है। काफी में कैफीन होता है जो सीधे रूप में अल्सर और पेट दर्द की समस्या का कारण बन सकता है। अगर आप सुबह के समय चाय या काफी पीने के आदी हैं तो पहले एक गिलास पानी जरूर पीएं। इसके बाद ही चाय या कॉफी का सेवन करें।

खाली पेट न खाएं केला

अकसर लोग सुबह खाली पेट केला खाते हैं। चाहे केला शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है लेकिन फिर भी खाली पेट केला खाने से नुकसान हो सकता है। केले में मैग्नीशियम भरपूर  मात्रा में पाया जाता है जो शरीर के लिए फायदेमंद है। किन्तु खाली पेट केला खाने से खून में मैग्नीशियम की मात्रा एकदम बढ़ जाती है। मैग्नीशियम की अधिक मात्रा दिल को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए अगर हो सके तो खाली पेट केला खाने से परहेज करें।

इसे भी पढ़ें…कब्ज व मुंह के छालों से हैं परेशान तो खाएं यह फल

सोडा व कोल्ड ड्रिंक न पीएं

अगर आप सुबह खाली पेट हैं तो भूलकर भी कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करें। अकसर लोग सुबह के समय ही कोल्ड ड्रिंक पीते हैं। इससे पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है और शरीर के अंदरूनी अंगों खासकर गुर्दों व लीवर को नुकसान हो सकता है।

टमाटर खाने से बचें

सुबह खाली पेट टमाटर खाना भी नुकसानदायक हो सकता है। टमाटर में टैनिक एसिड पाया जाता है जो पेट में एसिडिटी का कारण बनता है। जिससे गैस्ट्रिक अल्सर होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सुबह खाली पेट टमाटर खाने से बचें।

इसे भी पढ़ें…जानिए क्या है ‘पेट फूलने’ की समस्या और कैसे पाएं राहत ?

मीठी चीजों या मिठाई से करें परहेज़

कुछ लोग सुबह उठते ही खाली पेट मीठी चीजें खाते हैं। खासकर घर में कोई समागम हो या कोई त्योहार हो तो खाली पेट हर कोई मिठाई खाता है। लेकिन खाली पेट मीठा खाने से नुकसान हो सकता है। क्योंकि खाली पेट मीठा खाने से इन्सुलिन का लेवल एकदम बढ़ जाता है जिससे पैंक्रियास पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ज्यादा देर तक या दिनों तक खाली पेट मीठा खाते हैं तो डायबिटीज यानि मधुमेह होने का खतरा बढ़ जाता है।

मसालेदार पदार्थों के सेवन से बचें

सुबह के समय खाली पेट मसालेदार पदार्थों के सेवन से बचें। जिससे पाचन तंत्र पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। साथ ही पेट की अन्य समस्याएं जैसे एसिडिटी, गैस व बदहज़मी पैदा हो जाती हैं।

दही का सेवन न करें

दही में पाए जाने वाले बैक्टीरिया स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। फिर भी खाली पेट दही खाना पेट व सेहत के लिए हानिकारक होता है। खाली पेट दही खाने से पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा बढ़ती है जिससे गुणकारी बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। इसलिए खाली पेट दही का सेवन न करें।

इसे भी पढ़ें…पुरानी से पुरानी कब्ज से मिलेगी राहत…बस एक बार खा लें यह चीज़

क्या खाएं ?

सुबह सेब खाएं

सुबह खाली पेट सेब खाना सेहत के लिए लाभकारी सिद्ध होता है। खाली पेट सेब खाने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट व अन्य तत्व रोगों से बचाव करते हैं।

लहसुन खाएं

नियमित रूप में सुबह खाली पेट लहसुन की कली खाने से फायदा होता है। खाली पेट लहसुन कई प्रकार के रोगों से बचाव करता है। लहसुन को एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक माना जाता है।

अजवाइन का पानी पीएं

रोजाना खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से फायदा होता है। अजवाइन का पानी पीने से पेट के रोगों व समस्याओं में आराम मिलता है और डायबिटीज का खतरा कम होता है साथ ही  दिल के रोगों से भी बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें…इन कारणों से आपका ‘लीवर’ हो सकता है खराब… हो जाएं सावधान

इसके अलावा आप सुबह खाली पेट मेथी के कुछ दानों का सेवन कर सकते हैं जिससे पेट से लेकर जोड़ों की समस्या में फायदा होता है। साथ ही खाली पेट अंडा, ब्राउन ब्रेड, शहद, तरबूज, और ड्राई फ्रूटस खाने से शरीर में एनर्जी का स्तर बना रहता है।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY