सर्दी-जुकाम व बुखार से मिलेगी जल्द राहत…अपनाएं यह घरेलु नुस्खा

भारतीय रसोई में मसालों का खज़ाना छिपा है। यह मसाले भोजन के स्वाद को बढ़ाते हैं। साथ ही इन मसालों में पाए जाने वाले औषधीय गुण स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही मसाले के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी देंगें जिसके सेवन से आप कई प्रकार के रोगों व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। वो मसाला है ‘पीपली’। पीपली एक पौधे का फल होता है। इसका स्वाद काली मिर्च की तरह ही तीखा होता है। इसीलिए कुछ लोग इसे लंबी काली मिर्च भी कहते हैं। इसे ‘लेडी पीपर’ भी कहा जाता है।

पीपली के पौधे पर लगने वाले कच्चे फलों को धूप में सुखाकर उपयोग किया जाता है। जिस पौधे से पीपली फल प्राप्त होता है उसकी जड़ का भी उपयोग कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है इसे पीपलीमूल कहते हैं।

इसे भी पढ़ें….गंजापन होगा दूर… बालों का झड़ना होगा बंद.. अपनाएं यह घरेलु नुस्खा

पीपली के प्रकार

पीपली मुख्य रूप से दो प्रकार की होती हैं। छोटी पीपली और बड़ी पीपली। दोनों में औषधीय गुण पाए जाते हैं। लेकिन माना जाता है कि आयुर्वेद में छोटी पीपली का अधिक उपयोग किया जाता है।

पीपली के फायदे

अस्थमा रोग में है लाभदायक

अस्थमा रोग में इसके सेवन से लाभ होता है। इसके नियमित सेवन से अस्थमा का प्रभाव कम होता है। इसके सेवन से अस्थमा के दौरे की तीव्रता और आवृति कम होती है।

आँखों के लिए है फायदेमंद

आँखों संबंधी समस्याओं में पीपली का पाउडर फायदेमंद रहता है। इस पाउडर को आँखों में लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। विजन प्रॉब्लम और नाईट ब्लाइंडनेस जैसी समस्याओं में फायदा होता है। इससे आई -फ्लू और आँखों से पानी बहने की समस्या भी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें….40 दिनों तक करें सेवन, पथरी होगी जड़ से समाप्त

शुगर के रोग में है लाभकारी

आजकल ज्यादातर लोग शुगर यानि मधुमेह के रोग से ग्रस्त हैं। शुगर के रोगियों के लिए पीपली का उपयोग लाभदायक रहता है। इसके सेवन से  खून में ग्लूकोज का स्तर सही बना रहता है। पीपली का नियमित रूप में सेवन करने से शरीर में इंसुलिन लेवल बढ़ता है। जिससे शुगर के रोगी का कई अन्य बीमारियों से बचाव होता है।

दांत के दर्द को करे दूर

दांत के दर्द को दूर करने के लिए पीपली बेहद फायदेमंद है। इसके लिए 1-2 ग्राम पिपली पाउडर, हल्दी ,सेंधा नमक, और सरसों के तेल का मिश्रण बनाकर दर्द वाले दांत पर लगाने से दांत के दर्द में आराम मिलता  है।

संक्रमण से बचाए

पीपली में कई प्रकार के संक्रमण से बचाव करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। खासकर गर्मी के मौसम में दूषित पानी या दूषित भोजन करने से पेट संबंधी समस्याएं जैसे उल्टी आदि पैदा हो जाती हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए पीपली का उपयोग किया जा सकता है।

वजन कम करने में करे मदद

वजन कम करने के लिए इसका सेवन दवा का काम करता है। मोटापा कम करने के लिए पीपली को शहद के साथ मिलाकर खाने से फायदा होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में उपस्थित फैटी एसिड कम होते है जिससे वजन कम होता है।

सर्दी, खांसी, बुखार में दे राहत

इस लाभ के अलावा पीपली के उपयोग से सर्दी, खांसी, बुखार से राहत मिलती है। कफ संबंधित समस्याओं में पीपली का सेवन करने से फायदा होता है और सर्दी, खांसी और बुखार से निजात मिलती है। सर्दी या जुकाम के कारण होने वाले बुखार में पीपली का सेवन करने से फायदा होता है। इसके लिए इसका सेवन शहद के साथ या फिर सूप बनाकर किया जा सकता है। पीपली में पाए जाने वाले एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक तत्व गले की खराश में भी आराम देते हैं।

इसे भी पढ़ें….पुरानी से पुरानी खाँसी को खत्म करेगा…यह घरेलु नुस्खा

पेट की समस्याओं से दिलाए राहत

पेट की समस्याओं से राहत पाने के लिए पीपली का सेवन करना फायदेमंद रहता है। इसके सेवन से पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। पीपली का सेवन सीधे रूप में न कर के भोजन बनाते हुए मसाले के तौर पर भी किया जा सकता है। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।

हड्डियों को करे मजबूत

पीपली के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। हड्डी में फ्रैक्चर होने पर और हड्डियां कमजोर होने की स्थिति में इसके सेवन से फायदा होता है। 

महिलाओं के लिए है फायदेमंद

महिलाओं की समस्याओं खासकर मासिक धर्म के समय पेश आने वाली  समस्याओं में पीपली के सेवन से फायदा होता है। इसका नियमित सेवन अधिक प्रवाह को रोकने और दर्द से राहत दिलाने में लाभकारी सिद्ध होता है।

पुरुषों के लिए है लाभकारी

पीपली के सेवन से पुरुषों के यौन स्वास्थ्य में सुधार होता है। पीपली में कामोद्दीपक गुण पाए जाते हैं जो कामेच्छा को बढ़ाते हैं। इसके नियमित सेवन से यौन कमजोरी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें….यह पत्ता करेगा कई रोगों से बचाव…जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

पीपली के सेवन के नुकसान

पीपली के सेवन से कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी लाभ होते हैं लेकिन फिर भी इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। अगर आप किसी रोग या बीमारी की दवा ले रहे हैं तो पीपली का सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए। कई लोगों को आयुर्वेदिक औषधियों के सेवन से एलर्जी हो जाती है इस प्रकार की समस्या का सामना कर रहे लोगों को पीपली के सेवन से परहेज़ करना चाहिए।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY