40 दिनों तक करें सेवन, पथरी होगी जड़ से समाप्त

-विटामिन सी से भरपूर है आंवला
प्रकृति की ओर से प्रदान किए फल, फूल, जड़ी बूटियां में मौजूद खनिज हमारे स्वास्थय को हर पल बेहतर बनाने में अहम भूमिका अदा करते हैं। हमें केवल इनकी सही ढंग से समझ होने की जरुरत है। क्या आप पथरी के रोग से पीड़ित हैं, तो घबराएं मत। यदि आप इस रामबाण फल का 40 दिनों तक सेवन करेंगे, तो पथरी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। तो हो जाईए तैयार, विटामिन सी से भरपूर आंवला के सेवन से हम किस-किस रोग से निजात पा सकते हैं। इससे किस तरह के मिल सकते हैं लाभ।


विटामिन सी से हमारे शरीर की कई समस्याएं समाप्त हो सकती है। इस के सेवन से हम ढेर सारे स्वास्थय लाभ भी कर सकते हैं। आंवला का सेवन कई ढंग से किया जा सकता है। इसका कच्चा, जूस, मुरब्बे, चटनी या फिर आचार के रुप में सेवन किया जा सकता है। हर मौसम में इसका सेवन लाभदायक होता है। यह आंखों, बालों और त्वचा के लिए बेहद लाभदायक है।

पथरी समस्या से दिलाए निजात
आंवला पथरी की समस्या में बेहद कारगर है। पथरी होने पर आंवले को सुखाकर उसका पाउडर बना कर 40 दिनों तक सेवन करें। इस पाउडर को प्रतिदिन मूली के रस में मिलाकर खाएं। कुछ ही दिनों में पथरी गल कर बाहर निकल जाएगी।


एक माह में कर सकते हैं वजन कम
आंवला में कई ऐसे तत्व मौजूद हैं, जो शरीर में पहुंचते ही अपना असर दिखाना शुरु कर देते हैं। जो वजन को कम करने में मदद करते हैं। वजन कम करने के लिए प्रतिदिन सुबह आधा गिलास आंवला का जूस सेवन करें। केवल एक महीने इस्तेमाल करने से इसके परिणाम मिलने लग जाते हैं।

शहद संग सेवन करने से डायबिटीज से मिलती ही राहत
डायबिटीज मरीजों के लिए आंवला बहुत लाभदायक चीज है। इस रोग से पीड़ि‍त इंसान यदि आंवला का रस प्रतिदिन शहद के साथ सेवन करे। तो डायबिटीज बीमारी से राहत मिलती है।


आंखों के लिए वरदान है आंवला
मौजूदा समय बच्चे भी आंखों की रोशनी से पीड़त चल रहे हैं। उनके लिए आंवले का सेवन अमृत समान माना गया है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए रोजाना एक चम्मच आंवला पाउडर को शहद के साथ सेवन करें। रोशनी बढने व मोतियाबिंद की समस्या खत्म हो जाती है।


त्वचा निखारे, झुर्रियां करे कम
आंवले के सेवन से चेहरे के दाग-धब्बे को हटाकर खूबसूरती मिलती है। आंवला का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ, चमकदार होती है। साथ ही चेहरे से झुर्रियां भी कम हो जाती हैं। खून में गंदगी को साफ़ करने इन्फेक्शन तो दूर करता है। इससे चेहरे में होने वाले पिम्पल्स दूर होते हैं।

हीमोग्लोबिन की कमी को करे दूर
रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर रोजाना आंवले के रस का सेवन करना लाभ देता है। शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के कम होने पर इसको बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इससे खून की कमी भी नहीं होती है।

दिमाग को करता है तेज
आंवले के जूस के सेवन से तनाव को समाप्त किया जा सकता है। दिमाग तनाव से मुक्त होता है। आंवला के जूस से शीघ्र भूल जाने की समस्या भी समाप्त होती हैं।

पाचन शक्ति को करता है मजबूत
आंवले के सेवन से हमारे पाचन की शक्तियां मजबूत होती है। आंवले से बने आहार भोजन को जल्दी पचाने में मदद करते हैं। यह कब्ज कि समस्या भी दूर करता है। प्रतिदिन आंवले के सेवन करने से गैस की समस्या जड़ से समाप्त होती है। मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। गौर हो मेटाबोलिज्म शरीर में भोजन को उर्जा में बदलता है। एसिडिटी की समस्या होने पर आंवला बेहद फायदेमंद होता है।

डायबिटीज, बवासीर से दिलाता है छुटकारा
आंवले के सेवन से शरीर की डायबिटीज से रक्षा होती है। शरीर में इन्सुलिन के प्रवाह को सही करती है। प्रतिदिन सुबह आंवले का जूस लाभ देता है। बवासीर की समस्या से परेशान लोग आंवले के जूस को नियमित रूप से इस्तेमाल कर के बवासीर से बच सकते हैं।


बालों को करे घना
आंवले के सेवन से बालों को काला, घना और चमकदार बनाया जा सकता है। इसके पाउडर से बाल धोने या फिर इसका सेवन करने से बालों की समस्याओं से निजात मिलती है।

प्रदीप शाही

LEAVE A REPLY