मोटापा चुटकियों में होगा छूमंतर…आजमाएं यह आसान घरेलु उपाय

जिस तेजी से आज मानव का जीवन बदल रहा है उसी तेजी से इंसान के रहन-सहन व खान-पान की आदतें और जीवन शैली भी बदल रही हैं। आसानी से बनने वाले व बाजार में उपलब्ध खाद्य पदार्थ, चाहे खाने में स्वादिष्ट होते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाला जंक फूड शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है। इन पदार्थों के सेवन के कारण कई प्रकार के रोग व समस्याएं शरीर को घेर लेती हैं। इन समस्याओं में मुख्य समस्या मोटापा है। आज की युवा पीढ़ी मोटापे का ज्यादा शिकार हो रही है। मोटापे के कारण और कई समस्याएं व गंभीर रोग होने का खतरा भी बना रहता है। आज हम मोटापा यानि फैट कम करने के कुछ घरेलु व आसान उपायों पर चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़ें…खून की कमी को दूर कर…वजन बढ़ाता है यह गुणकारी फल

मोटापे के कारण

शरीर में अधिक मात्रा में चर्बी यानि वसा का एकत्रित होना मोटापे का मुख्य कारण है। संतुलित व पोषक तत्वों से भरपूर भोजन न करना, समय पर भोजन न करना, जंक फूड के साथ ही ज्यादा तेल युक्त, चटपटा व मसालेदार भोजन खाना, मोटापा होने के कुछ मुख्य कारण हैं। इनके अलावा जरूरत से कम नींद लेना, मानसिक तनाव और मेहनत कम करना मोटापे को बुलावा देते हैं। उपरोक्त कारणों के साथ ही हार्मोनस में बदलाव और जेनेटिक कारणों से भी मोटापा हो सकता है।

मोटापा दूर करने के उपाय

मोटापे से बचने के लिए रोजाना हल्की फुल्की कसरत व व्यायाम जरूर करें क्योंकि आधुनिक जीवन में लोग चलने फिरने से गुरेज करने लगे हैं या फिर यूं कहें कि किसी के पास आज समय नहीं है। हर कोई समय बचाना चाहता है। जिसके चलते भोजन में मौजूद वसा यानि चर्बी उर्जा में नहीं बदल पाती और यही चर्बी धीरे -धीरे शरीर में जमने लगती है, जिससे व्यक्ति  मोटापे का शिकार हो जाता है।

इसे भी पढ़ें…गुणों का खज़ाना है ‘तरबूज’….जानिए तरबूज खाने का सही तरीका

खाना खाते समय रखें इन बातों का ध्यान

खाना खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखने से भी मोटापे से छुटकारा पाया जा सकता है। एक ही बार में पेट भर कर खाना न खाएं। आप एक या दो घंटे के बाद थोड़ा-थोड़ा खा सकते हैं। इससे पाचन शक्ति बढ़ती है और खाना अच्छी तरह से हजम होता है और साथ ही फालतु चर्बी जमा नहीं होती। भोजन करते समय यह भी ध्यान रखें कि इस दौरान पानी कम पीएं हो सके तो बिल्कुल न पीएं। खाना खाते समय पानी पीने से भोजन सही तरीके से हजम नहीं होता जिससे फैट बढ़ती है।

नींबू पानी

मोटापा कम करने व फालतु चर्बी को समाप्त करने में नींबू का रस भी अहम भूमिका निभाता है। सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीने से कुछ ही दिनों में असर दिखने लगता है।

इसे भी पढ़ें…पेट से लेकर.. हर रोग से होगा बचाव… करें इसका सेवन

शहद का सेवन

मोटापे को दूर करने के लिए शहद का सेवन करने से फायदा होता है। सुबह खाली पेट एक गिलास में हल्का गरम पानी लें। इसमें एक चम्मच शहद और एक निम्बू का रस मिलाकर नियमित रूप में सेवन करने से लाभ होता है। स्वाद के लिए आप इसमें काली मिर्च भी मिला सकते हैं। यह उपाय कम से कम 3 महीने तक लगातार करने से आपको परिणाम दिखना शुरू हो जाएगा।

त्रिफला चूर्ण का करें उपयोग

त्रिफला तीन फलों से मिलकर बनता है। इसमें मुख्य रूप से तीन फल आंवला, बहेड़ा और हरड़ के चूर्ण का मिश्रण होता है। त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल पानी के साथ भी किया जा सकता है। और साथ ही एक गिलास पानी में 10 ग्राम त्रिफला चूर्ण डालकर उबाल लें। इस पानी को छानकर सुबह के समय पीने से कुछ ही दिनों में शरीर की फालतु चर्बी पिघलने लगती है। 

करेले का जूस पीएं

पेट की चर्बी को कम करने में करेले का जूस भी मदद करता है। एक महीने तक सुबह खाली पेट आधा गिलास करेले का जूस पीना फायदेमंद रहता है। करेले के जूस में आप नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इसे पीने से पेट की फालतु चर्बी कम होने लगती है। लेकिन करेले के जूस का सेवन एक महीने से ज्यादा नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें…कब्ज़ से लेकर पेट के रोग होंगें दूर…बस दूध में मिलाएं यह चीज़…

अदरक का करें सेवन

मोटापे की समस्या से निजात पाने के लिए अदरक भी मदद करता है। इसलिए मोटापा कम करने के लिए अदरक का सेवन जरूर करना चाहिए। इस लिए आप अदरक का रस निकाल कर, उसमें थोड़ा शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।

छाछ या लस्सी का करें सेवन

मोटापे को कंट्रोल करने के लिए दोपहर को भोजन करने के बाद एक गिलास छाछ पीएं। अधिक फायदे के लिए इसमें काला नमक और थोड़ी सी अजवाइन मिला लें। नियमित रूप में छाछ पीने से फायदा होता है।

इसे भी पढ़ें…‘गन्ने का रस’ है… कई रोगों का रामबाण इलाज

दालचीनी भी करती है चर्बी को कम

मोटापा कम करने के लिए आप दालचीनी का प्रयोग भी कर सकते हैं। सुबह खाली पेट एक कप गरम पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच ऑर्गेनिक शहद मिलाकर पीने से लाभ होता है।

ग्रीन टी

मोटापा कम करने में आजकल ग्रीन टी भी मददगार सिद्ध हो रही है। ग्रीन टी के संबंध में हुए अध्ययनों में पाया गया है कि ग्रीन टी के नियमित सेवन से फालतु चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। ग्रीन टी का सेवन दिन में किसी भी समय किया जा सकता है लेकिन सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से अधिक फायदा होता है।

सौंफ वाला पानी

सौंफ भी फालतु चर्बी को खत्म करने में मदद करती है। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए आप सौंफ का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ को उबालकर बाद में ठंडा करके पीने से फायदा होता है। यह तरीका 2 महीने तक लगातार आजमाने से फर्क दिखने लगता है।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY