कब्ज़ से लेकर पेट के रोग होंगें दूर…बस दूध में मिलाएं यह चीज़…

गर्मी के मौसम में हर कोई तरोताज़ा रहना चाहता है। गर्मी से बचने के लिए बाहरी रूप में तो कई प्रकार के साधन उपलब्ध होते हैं लेकिन कुछ पदार्थ ऐसे भी हैं जो शरीर  को अंदर से ठंडक प्रदान करते हैं, जिन्हें गर्मी के मौसम का उपहार कहा जा सकता है। गर्मी के इन्हीं उपहारों में प्रमुख उपहार है ‘गोंद कतीरागुणों का खज़ाना गोंद कतीरा स्वादहीन, गंध रहित और चिपचिपी प्रकृति की पानी में घुलनशील प्राकृतिक गोंद होती है। गोंद कतीरा का उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं में भी होता है।

गोंद कतीरा

ट्रैगेकैन्थ नामक एक कांटेदार झाड़ी से गोंद कतीरा प्राप्त की जाती है। जिस पौधे से यह गोंद मिलती है वह आकार में ज्यादा नहीं बढ़ता। गोंद कतीरा को प्राप्त करने के लिए इस पौधे की शाखाओं और जड़ में छेद किया जाता है। अंग्रेजी में इसे ‘होग गमभी कहते हैं। गोंद कतीरा में कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं। गोंद कतीरा सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही इसका उपयोग सौंदर्य प्रसाधन या उत्पाद बनाने, कपड़ा पेपर उद्योग में भी होता है।

इसे भी पढ़ें…‘गन्ने का रस’ है… कई रोगों का रामबाण इलाज 

गोंद कतीरा के फायदे

गर्मी से करे बचाव

गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। इस लिए पेट की गर्मी को दूर करने के लिए गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए। पेट की गर्मी दूर होने के साथ ही मुंह के छाले भी ठीक होते हैं। गर्मी के मौसम में इसके सेवन से ठंडक मिलती है क्योंकि इसमें शरीर के तापमान को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन दूध, नींबू पानी आदि शीतल  पेय पदार्थों में डालकर किया जा सकता है।

लू लगने से करे बचाव

गोंद कतीरा शरीर को ठंडक प्रदान करता है इससे लू लगने का खतरा कम हो जाता है। और साथ ही इसके सेवन से हाथों-पैरों की जलन कम होती है। इसके अलावा गर्मी के कारण चक्कर उल्टी आने पर या सिर दर्द में भी इसके सेवन से फायदा होता है। इसका प्रयोग रात को इसे भिगोने के बाद पानी में डालकर या फिर दूध व शरबत के साथ किया जा सकता है।

कब्ज से दिलाए राहत

गोंद कतीरा का उपयोग पेट के लिए भी लाभदायक है। इसके सेवन से पेट साफ हो जाता है  और कई रोगों की जड़ या कारण बनने वाली कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। 

इसे भी पढ़ें…गर्मी के मौसम में यह फल रखेगा आपकी सेहत का पूरा ख्याल…

खून को करे गाढ़ा

गोंद कतीरा में खून को गाढ़ा करने वाले गुण पाए जाते हैं इसलिए इसके सेवन से शरीर के किसी भाग पर चोट लगने पर खून का बहाव कम होता है। इसमें फालिक एसिड प्रोटीन भी पाया जाता है जो खून की कमी को दूर करता है। 

मूत्र संबंधी समस्याओं में है फायदेमंद

मूत्र संबंधी समस्याओं में गोंद कतीरा बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से मूत्र मार्ग की सूजन जलन और मूत्र का रुक-रुककर आने जैसी समस्याओं में फायदा होता है। साथ ही नियमित रूप में गोंद कतीरा खाने से मूत्र का प्रवाह सही रहता है और शरीर  में पैदा होने वाले हानिकारक तत्व आसानी से मूत्र के साथ बाहर निकल जाते हैं।

त्वचा के लिए है गुणकारी

गोंद कतीरा त्वचा के लिए भी गुणकारी है। इसीलिए इसका प्रयोग सौंदर्य उत्पादों के निर्माण में किया जाता है। आप गोंद कतीरा को खा भी सकते हैं और इसका इस्तेमाल चेहरे पर भी कर सकते हैं। इसके लिए रात भर पानी में भिगोकर रखी गोंद कतीरा को चेहरे पर लगाया जा सकता हैं, इससे चेहरे की चमक बढ़ती है त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं।

महिलाओं के लिए है लाभकारी

गोंद कतीरा का सेवन महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होता है। इसके नियमित सेवन से मासिक धर्म के समय रक्तस्राव कम होता है। साथ ही गर्भावस्था के दौरान भी गोंद कतीरा का उपयोग फायदेमंद रहता है। इससे प्रसव के बाद आने वाली कमजोरी दूर होती है। इसका सेवन मां और नवजात शिशु के लिए बेहद फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें…गर्मी के मौसम का यह तोहफा… कई रोगों से करता है बचाव

पुरुषों के लिए है फायदेमंद

गोंद कतीरा का सेवन पुरुषों के लिए भी फायदेमंद रहता है। इसके नियमित सेवन से पुरुषों के यौन स्वास्थ्य में सुधार होता है और हर प्रकार की कमजोरी दूर होती है। इसके लिए गोंद कतीरा को भिगोने के बाद दूध में डाल कर पीने से लाभ होता है।

गोंद कतीरा के नुकसान

भले ही गोंद कतीरा का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन फिर भी इसके सेवन से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर आप पानी कम मात्रा में पीते हैं तो इससे कब्ज और पेट से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY