पुरानी से पुरानी ‘कब्ज़’ होगी दूर…एक बार आजमाएं यह घरेलु नुस्खा

प्रकृति ने हमें खाद्य पदार्थों के रूप में कुछ ऐसे उपहार दिए हैं जिनका सेवन हर मौसम में किया जा सकता है लेकिन कुछ ऐसे पदार्थ भी हैं जिनका सेवन अगर खास मौसम किया जाए तो अधिक फायदा होता है। ऐसा ही एक उपहार है ‘छुहारा’ जिसका सेवन हर मौसम में किया जा सकता है। साथ ही छुहारा हर मौसम में उपलब्ध होता है। छुहारे की तासीर गर्म होती है इस लिए इसका सर्दियों के मौसम में उपयोग बढ़ जाता है।

छुहारे में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। छुहारे में पाए जाने वाले यह पोषक तत्व शरीर को सेहतमंद रखते हैं और साथ ही कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाते हैं। दूध में उबालकर या दूध के साथ छुहारे का सेवन करने से इसके पौष्टिक गुण और भी बढ़ जाते हैं।

छुहारे के फायदे

ब्लड प्रेशर को करे नियंत्रित

कम रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए छुहारे का सेवन बेहद फायदेमंद है। इस समस्या से ग्रस्त लोग 3 या 4 छुहारे गर्म पानी में धोकर गुठली निकाल दें और इन छुहारों को गाय के दूध के साथ उबाल लें। इस उबले हुए दूध को सुबह-शाम पीने से कुछ ही दिनों में कम रक्तचाप से छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें…इकलौता फल उपर से भीतर तक गुणों की खान….

बिस्तर पर पेशाब की समस्या को करे दूर

इस समस्या में छुहारे वाला दूध पीना लाभकारी है। नियमित रूप में छुहारे खाने से पेशाब संबंधी रोग दूर होते हैं। अगर बच्चा बिस्तर पर पेशाब करता है तो रात को छुहारे वाला दूध पिलाने से फायदा होता है। अक्सर बुढ़ापे में बार-बार पेशाब आने की समस्या पैदा हो जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए दिन में दो छुहारे खाना लाभदायक रहता है।

कब्ज से दिलाए राहत

छुहारे का सेवन करने से पेट के कई रोग ठीक होते हैं। खासकर कब्ज़ को दूर करने में इसका उपयोग लाभदायक रहता है। सुबह-शाम तीन छुहारे खाकर बाद में गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या से निजात मिलती है। भोजन के साथ छुहारे का आचार खाने से भी फायदा होता है। छुहारे का आचार बाज़ार में बना बनाया उपलब्ध होता है।

पुराने घाव भरे

छुहारे का सेवन तो सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन साथ ही इसकी गुठली भी पुराने घावों के लिए विशेष लाभदायक है। छुहारे की गुठली को जलाकर उसकी राख बनाकर घावों पर लगाने से घाव जल्दी भर जाते हैं।

हड्डियों और दांतों को करे मज़बूत

छुहारे में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। छुहारे खाकर गर्म दूध पीने से कैल्शियम की कमी के कारण होने वाले रोग दूर होते हैं और दांत व हड्डियां मज़बूत बनती हैं।

इसे भी पढ़ें…पेट के रोग चुटकियों में होंगे छूमंतर…वजन भी होगा कम

मधुमेह के रोगी भी कर सकते हैं सीमित मात्रा में सेवन

मधुमेह के रोगियों के लिए मिठाई और चीनी इत्यादि का सेवन वर्जित होता है, लेकिन छुहारे का सेवन सीमित मात्रा में किया जा सकता है। खास बात यह है कि छुहारे में वह अवगुण नहीं पाए जाते जो शूगर के रोगियों के लिए नुकसानदायक होते हैं। लेकिन गन्ने से बनने वाली चीनी में वह तत्व पाए जाते हैं जो मधुमेह के रोगियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। लेकिन फिर भी शुगर के रोगियों को छुहारे का सेवन करने से पहले डाक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

मासिक धर्म में है लाभदायक

छुहारे का सेवन महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है। खासकर सर्दी के मौसम में कुछ महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इसके लिए छुहारे का सेवन फायदेमंद रहता है। छुहारे खाने से मासिक धर्म खुलकर आता है और कमर दर्द से भी राहत मिलती है।

कैंसर का खतरा करे कम

छुहारे के सेवन से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। छुहारे में पाए जाने वाले फाइबर कैंसर के खतरे को कम करते हैं। इसके लिए रोज़ाना गर्म दूध में छुहारे डालकर पीने से फायदा होता है।

वजन बढ़ाए

छुहारे में वजन बढ़ाने वाले तत्व भी पाए जाते हैं। शारीरिक रूप से ज्यादा दुबले- पतले लोगों को छुहारे डालकर दूध पीने से फायदा होता है। छुहारे में प्रोटीन, कापर और मिनरल्स होते हैं जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

दिल के रोगों से रखे दूर

छुहारे में वसा कम मात्रा में होती है जिससे कोलेस्ट्राल का स्तर सही रहता है। छुहारे में पोटेशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में खून के दबाव को नियंत्रित करता हैं। इसलिए दिल के लिए छुहारे का सेवन फायदेमंद रहता है।

त्वचा को बनाए स्वस्थ

छुहारे के सेवन से त्वचा स्वस्थ रहती है। छुहारे में एंटीआक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल से त्वचा की रक्षा करते हैं। यह फ्री रेडिकलस त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं जिससे समय से पहले ही त्वचा ढीली पड़ जाती है। छुहारे के सेवन से त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोका जा सकता है। साथ ही छुहारे में विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा की नई कोशिकाओं का निर्माण करता है और त्वचा चमकदार बनती है।

इसे भी पढ़ें…यह पत्ता देता है रोगों को मात… इसे चबाकर भूल जाएंगे सारे स्वाद

बालों की समस्याओं में है फायदेमंद

छुहारे में पैंटोफेनिक एसिड व विटामिन बी 5 पाया जाता है। इसलिए छुहारे का नियमित रूप से सेवन करने से बालों की समस्याओं जैसे बालों का झड़ना, दो मुंहे बाल और शुष्क बालों इत्यादि में फायदा होता है। छुहारे का सेवन करने से बालों की जड़ों से लेकर स्कैलप तक को पोषक तत्व मिलते हैं। बाल मज़बूत बनते हैं। इस लिए रोजाना नियमित रूप से छुहारे का सेवन करने से बालों का झड़ना कम होता है।

छुहारे से बढ़ता है ऊर्जा का स्तर

छुहारे में ग्लूकोज बड़ी मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है। इसके सेवन से  शारीरिक शक्ति के साथ-साथ कामेच्छा में भी सुधार होता है।

छुहारे के सेवन के नुकसान

शुगर के रोगियों जिनका शुगर लेवल अधिक रहता है उनको छुहारे का सेवन नहीं करना चाहिए। छुहारे के अधिक मात्रा में सेवन से पेट दर्द जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। जो लोग वजन कम कर रहे हैं उन्हें छुहारे का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से वजन बढ़ सकता है। छुहारे का अधिक सेवन दस्त का कारण बन सकता है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। कुछ लोगों को इसके सेवन से एलर्जी भी हो सकती है अगर एलर्जी के लक्षण दिखाई दे तो इसका सेवन तुरंत बंद करके डाक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY