इकलौता फल उपर से भीतर तक गुणों की खान….

-धार्मिक अनुष्ठान में दी जाती है प्रमुखता
प्रकृति ने हमें कई अनमोल खाद्य पदार्थों से नवाजा है। जो हमारी सेहत को तंदरुस्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इतना ही नहीं कई खाद्य पदार्थों का तो सेहत के विकास के अलावा धार्मिक अनुष्ठान में भी विशेष महत्व है। कुदरत ने हमें एक एेसा फल भी प्रदान किया है जो उपर से भीतर तक गुणों की खान है। क्या आप इस फल के बारे जानते हैं। यदि नहीं तो गुणों की खान इस फल नारियल के बारे जानकारी प्रदान करते हैं।

इसे भी पढ़ें….अगर सोचने समझने की शक्ति बढ़ानी है तो….


कहां पाया जाता है नारियल?
मुख्य तौर से समुद्र के किनारे और नमकीन जगह पर पैदा होने वाले नारियल के पेड़ को संस्कृत में नालिकेर, बांगला में नारिकेल व हिंदी नारियल के नाम से पुकारा जाता है। लंबे तने, बिना शाखा वाले पेड़ के शिखर पर लंबी पत्तियों का मुकुट होता है। ठंडी तासीर वाले नारियल का हर भाग बेहद उपयोगी होता है। उपर से लेकर भीतर तक नारियल गुणों की खान है। नारियल के पत्तों का जहां उपयोग हम छाते के लिए कर सकते हैं। वहीं नारियल के उपर उगे बाल व नारियल की उपर की छाल जरुरत पड़ने पर आग सेकने के काम आती है। नारियल भूख मिटाने व नारियल के भीतर मौजूद पानी प्यास बुझाने के काम आता है। इतना ही नहीं सूखे नारियल से निकलने वाले तेल त्वचा की मालिश व बालों के लिए बेहद उपयोगी होता है।

इसे भी पढ़ें…..इस अचूक औषधि से थायराइड को करें बाय-बाय…

नारियल का धार्मिक महत्व
नारियल के फल का विशेष धार्मिक महत्व है। बालों वाले नारियल का हर धार्मिक अनुष्ठान में पूजा के दौरान रखा जाना अनिवार्य माना गया है। विवाहित महिला की झोली में नारियल रखने, यज्ञ के समापन पर हवन कुंड में गौ के घी से भरे सूखे नारियल की आहूति डालने की परंपरा सदियों से जारी है।

नारियल के सेवन से होने वाले उपयोग
बालों वाले नारियल, सूखे नारियल व पानी वाले कच्चे नारियल। इन तीनों प्रकार के नारियल के सेवन के अपने-अपने लाभ है। जो हमारे धार्मिक अनुष्ठान व हमारी सेहत को स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। नारियल खाना हर किसी को पसंद होता है। क्योंकि यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। नारियल में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो शरीर के लिए काफी लाभकारी माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें….अस्पताल नहीं सब्जी मंड़ी जाएं, यदि ये बिमारियां हैं

नारियल तेल के लाभ
त्वचा को निखारे नारियल तेल
नारियल तेल हमारी त्वचा के लिए एक नैचुरल मॉइश्चराइजर के तौर पर काम करता है। यह हमारी त्वचा के डेड स्किन को हटाकर निखारने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा रोग, डर्मेटाइटिस, एक्जिमा और स्किन बर्न होने पर प्रयोग करने से लाभ मिलता है। नारियल तेल बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के पेट पर पैदा होने वाले स्ट्रेच मार्क्स हटाने में, होठों को फटने से बचाने में अहम भूमिका अदा करता है।

इसे भी पढें…..पेट के रोग चुटकियों में होंगे छूमंतर…वजन भी होगा कम
बालों को घना व सुंदर बनाए
नारियल तेल बालों को घना, लंबा और चमकदार बनाने में मदद करता है। सिर पर महज पांच मिनट मसाज करने से रक्त संचार में वृद्धि होती है। रोजाना नारियल तेल से मसाज करने से बालों में डेंड्रफ पैदा नहीं होता है।

जोड़ों के दर्द को करे कम
आयुर्वेद में नारियल तेल का प्रयोग गठिया, जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए किया जाता है। इसकी मालिश से हड्डियों में कैल्शियम और मैग्नीशियम की कमी समाप्त होती है।


मोटापा को करे कम
नारियल तेल के इस्तेमाल से वजन भी कम किया जा सकता है। ताजे नारियल से निकाले गए तेल में मीडियम चेन फैटी एसिड अधिक होता है। मीडियम चेन फैटी एसिड आसानी से ऑक्सीडाइज्ड हो जाता है।

लू लगने पर इसका प्रयोग लाभदाक
गर्मी में लू लगने पर उत्पन्न स्थिति में एक कप नारियल पानी में पिसा जीरा मिलाकर पिलाने से दस्त में तुरंत आराम मिलता है।

इसे भी पढें…..सारा साल तंदरुस्त रहने का अजीब फार्मूला

बुखार के बाद लगने वाली प्यास में मदद
बुखार के कारण बार-बार लगने वाली प्यास के उपचार के लिए नारियल की जटा को जलाकर गर्म पानी में डालकर रख दें। जब यह पानी ठंडा हो जाए तो छानकर इसे रोगी को पिलाए। इससे प्यास मिटती है।

इसे भी पढ़ें….नहीं बनेगी गुर्दे में पथरी…इसे भी आजमाएं
भीतरी चोट, मोच में असरदार
नारियल के बुरादे को सभी प्रकार की भीतरी चोट, मोच की पीड़ा तथा सूजन दूर करने में हल्दी मिलाकर लगाएं। आराम मिलता है।

खाज खुजली से मिले राहत
खाज-खुजली व अन्य त्वचा रोग में नारियल के तेल में नीबू का रस और कपूर मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाने से लाभ मिलता है।

इसे भी पढें….दांत, मसूड़ों को मजबूत बनाना है तो करें इसका जरुर प्रयोग…

सुंदर संतान पाने में लाभदायक
स्वस्थ सुंदर संतान पाने के लिए गर्भवती महिला को रोजाना तीन से चार टुकड़े नारियल चबाकर खाना चाहिए। इसके साथ एक चम्मच मक्खन, मिसरी तथा थोड़ी सी पिसी कालीमिर्च मिलाकर चाटें। बाद में थोड़ी सी सौंफ चबाएँ। इसके आधे घंटे बाद तक कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। इसके परिणाम सकारात्मक होते हैं। प्रतिदिन नारियल का एक टुकड़ा खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है।

इसे भी पढ़ें…..मोतियाबिंद , आँखों की कमज़ोरी का सरल उपाए

नारियल के पानी से चेहरा धोना उत्तम
गर्मियों में पानी के छींटे मारने से काफी आराम मिलता है। नारियल पानी से चेहरा धोने से चेहरे की नमी बढ़ती है। साथ ही चेहरे दाग, धब्बे, मुहांसे, झांइयों, आंखों के नीचे काले घेरे को दूर करने में मदद करता है। चेहरे का नेचुरल ग्लो बनाए रखता है। गर्मियों में हर रोज नारियल पानी से चेहरा ने धोने पर रूई के फाहे को डुबोकर चेहरे को पोंछ लें। इससे भी लाभ मिलता है।

नारियल के खाद्य पदार्थ

नारियल से कई तरह के खाद्य पदार्थ भी बनाए जाते हैं। इनमें नारियल की चटनी, नारियल की सब्जी, नारियल के लड्रडू, नारियल की बर्फी प्रमुख हैं।

प्रदीप शाही

LEAVE A REPLY