झुर्रियां होंगी कम, रूसी से मिलेगा छुटकारा

-कैंसर सेलस को बढ़ने से रोकता है चुकंदर
-पाचन तंत्र में करता है सुधार
-हड्डियां व दांत होते हैं मज़बूत

प्रकृति ने हमें कई ऐसे पेड़-पौधे व वनस्पति दी हैं जिनका प्रयोग हम आम तौर पर घरों में करते हैं। लेकिन कई बार हमें यह पता नहीं होता कि इनका प्रयोग हमारे लिए कितना फायदेमंद है। एक ऐसी ही सेहत के लिए लाभदायक सब्ज़ी है ‘चुकंदर’। यह प्राकृतिक शूगर का सबसे उत्तम स्त्रोत है। चुकंदर में सोडियम, फासफोरस, कैल्शियम, आयोडीन, आयरन, सलफर, विटामिन बी1, बी2 इत्यादि पाए जाते हैं। इसका जूस सेहत के लिए तो लाभदायक है लेकिन साथ ही चुकंदर का जूस कई प्रकार के रोगों में भी फायदा देता है। इसका प्रयोग कच्चे रूप में सलाद के तौर पर, उबालकर, अचार के रूप भी किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें…काले बाले, सुंदर त्वचा और कुष्ट रोग…

चुकंदर केे फायदे
एनीमिया में लाभदायक
चुकंदर में आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह मानव शरीर में खून की कमी को दूर करता है। चुकंदर का सेवन रक्त कोशिकाओं को सक्रिय करने के साथ-साथ नयी कोशिकाओं का निर्माण भी करता है।


दिल की बीमारियों में लाभदायक
चुकंदर दिल के रोगों के लिए रामबाण सिद्ध होता है। इसमें पाया जाने वाला ब्यूटेन नामक तत्व खून को जमने नहीं देता। और खून के प्रवाह को सही करता है। चुकंदर का जूस पीने से हाइपरटेंशन और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

इन्हें भी पढ़ें…इसके सेवन से खून, वजन बढ़ाएं, जोड़ों के दर्द को करें कम…
कैंसर के खतरे को करता है कम
कैंसर के खतरे को कम करने में चुकंदर फायदेमंद है। इसके सेवन से स्तन व प्रोस्टेट कैंसर को रोका जा सकता है। वाशिंग्टन की एक यूनिवर्सिटी में हुए एक अध्ययन में पाया गया है कि त्वचा व फेफड़ों के कैंसर को रोकने में चुकंदर का सेवन लाभदायक होता है। अनेकों अध्ययनों में सामने आया है कि चुकंदर में कैंसर विरोधी तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो कैंसर के सेलस को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।


गर्भावस्था में है विशेष लाभकारी
चुकंदर का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। इसमें बड़ी मात्रा में फोलिक एसिड होता है। फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं व पैदा होने वाले शिशु के लिए लाभदायक होता है। चुकंदर का जूस महिलाओं में ऊर्जा का संचार करता है तथा गर्भ में पल रहे बच्चे की रीढ़ की हड्डी के सही निर्माण में सहायक सिद्ध होता है।

इन्हें भी पढ़ें…12 सप्ताह में याददाश्त बढ़ानी है तो खाएं इस पौधे के पत्ते…
पाचन तंत्र में करता है सुधार
चुकंदर पेट की समस्याओं के लिए लाभदायक है। इसके सेवन से पाचन तंत्र में सुधार होता है। खाना आसानी से पचता है और पेट फूलने की समस्या से छुटकारा मिलता है। चुकंदर में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है जो पेट की बीमारियों कब्ज व बवासीर में आराम देता है।


चेहरे की झुर्रियों को करता है कम
चुकंदर त्वचा में निखार लाता है। यह चेहरे की झुर्रियां कम करने में मदद करता है। चुकंदर का प्रयोग करने से चेहरे के दाग-धब्बे मिटते है और चेहरे पर चमक आती है। इसके प्रयोग से कील मुहांसे ठीक होते हैं। आंखों के काले घेरे हटाने के लिए भी इसका प्रयोग लाभदायक होता है।

इन्हें भी पढ़ें…नहीं बनेगी ‘पथरी’ खाएं यह दाल
एनर्जी को बढ़ाने में है सहायक
चुकंदर में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेटस शरीर की एनर्जी को बनाए रखते हैं। कसरत करने से पहले इसका जूस पीने से मासपेशियों में सुधार होता है। यह शरीर की थकान व आलस को दूर करता है।
बालों का झड़ना करे बंद
चुकंदर का प्रयोग बालों के लिए लाभदायक है। इसमें पाए जाने वाले तत्व बालों को मज़बूती प्रदान करते हैं। चुकंदर का प्रयोग बालों की सबसे आम समस्या रूसी को दूर करता है। चुकंदर का रस, सिरका व अदरक का रस लगाने सेे रूसी की समस्या से निज़ात मिलती है। यह सिर व बालों में खुजली में राहत देता है।
हड्डियों को करता है मज़बूत
चुकंदर में कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से कैल्शियम की कमी दूर होती है। इसके प्रयोग से दांत व हड्डियां मज़बूत होती हैं।


याददाश्त को बढ़ाता है
बढ़ती उम्र के साथ-साथ दिमाग को आक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट खून के प्रवाह को बढ़ाता है। जिससे रक्त कोशिकाओं में विस्तार होता है और आक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है। इसमें पाया जाने वाला कोलीन नामक तत्व याददाश्त को बढ़ाता है। इससे पागलपन भी ठीक होता है।

इन्हें भी पढ़ें…शूगर में रामबाण हैं इस पेड़ के पत्ते
शूगर के रोगियों के लिए फायदेमंद
चुकंदर का प्रयोग डायबिटीज़ टाइप-2 के रोगियों के लिए लाभदायक है। यह शूगर के रोगियों की मुख्य जरूरतों को पूरा करता है। इसके प्रयोग से ब्लड शूगर का स्तर कम बना रहता है। यह शूगर रोगियों के लिए फाइबर का अच्छा स्त्रोत है। इसमें कैलोरीज़ की मात्रा कम होती है इसलिए यह फालतु फैट को जमा होने से रोकता है।
चुकंदर के नुकसान
चुकंदर में आयरन की काफी मात्रा पाई जाती है। इसलिए हेमोक्रोमैटोसिस के रोगियों को इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए।
गुर्दों की बीमारियों से पीड़ित लोगों का चुकंदर का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
शूगर के रोगियों को इसका प्रयोग सावधानी से करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से खून में शूगर का लेवल बढ़ सकता है।
चुकंदर आयरन, मैगनीशियम, तांबा व फासफोरस का भंडार है। लेकिन यह सभी तत्व धातु की श्रेणी में आते हैं। इसके अधिक सेवन से इन सभी तत्वों के लीवर पर जमा होने का खतरा बना रहता है। जो लीवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY