कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस-जेडीएस को मिली दिवाली गिफ्ट

-पांच में से चार सीटों पर गठबंधन का कब्जा, भाजपा को एक सीट

दीपावली से महज एक दिन पहले कर्नाटक विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को जीत से शानदार गिफ्ट मिली है। वहीं भाजपा खेमे में मायूसी पायी जा रही है। प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को पांच में से चार सीटों पर जीत मिली है। गठबंधन ने दो लोकसभा सीट और दो विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा को शिमोगा की एकमात्र लोकसभा सीट पर जीत मिली है। यह सीट पहले भी बीजेपी के कब्जे में थी। इस जीत से कांग्रेस खेमे में खुशी दिख रही है। कांग्रेस के मंत्री डीके शिवकुमार ने ट्वीट कर कहा कि इस जीत को दिवाली पर जनता की ओर गिफ्ट देना करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि अगले साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सूबे में 20 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

LEAVE A REPLY