भजन सम्राट विनोद अग्रवाल का निधन

मधुर आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले भजन सम्राट विनोद अग्रवाल दीपावली से एक दिन पहले इस फानी दुनिया को अलविदा कह गए। मथुरा के नयति मेडिसिटी अस्पताल में विनोद अग्रवाल ने मंगलवार छह नवंबर को सुबह चार बजे अंतिम सांस ली। गौर हो विनोद बीते दो दिनों से अस्पताल में सीने में दर्द की शिकायत के चलते भर्ती थे। गायक विनोद के निधन की खबर सुनते ही उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई।
डॉक्टरों ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत के चलते बीते दोनों से वह अस्पताल में उपचाराधीन थे। वह अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। एक-एक करके उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ भजन गायक विनोद अग्रवाल के परिजनों ने बताया कि वृंदावन स्थित निवास पर चार नवंबर रविवार को उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें नयति अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जानकारी अनुसार आज दोपहर ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। दोपहर 1 बजे गोविंद की गली, पुष्पांजलि वैकुंठ फेस एक से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी।
छह जून 1955 को दिल्ली में स्व. किशननंद अग्रवाल व स्व. रत्नदेवी अग्रवाल के घर में विनोद अग्रवाल ने जन्म लिया। विनोद के पिता को भगवान श्री कृष्ण व राधा जी के प्रति अथाह श्रद्धा थी। महज 12 साल की आयु में ही विनोद ने हारमोनिय बजा कर भजन गायन शुरु कर दिया थ। 20 साल की आयु में उनकी शादी कुसम लता से हुई। उनके दोनों बच्चे जतिन व शिखा विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे हैं। गौर हो विनोद अग्रवाल के देश-विदेश में 1500 से अधिक लाइव कार्यक्रम हुए थे। उनकी बड़ी संख्या में भजनों की कैसेट भी रिलीज हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY