फतेहगढ़ साहिब के आप जिला प्रधान सहित नौ ब्लाक प्रधानों ने दिए त्यागपत्र

आम आदमी पार्टी (आप) की कोर कमेटी की ओर से विधायक सुखपाल खैहरा व कंवर संधू को निलंबित किए जाने की घोषणा के बाद पार्टी में रुक-रुक कर भूकंप के झटके लग रहे हैं। अब जिला फतेहगढ़ साहिब के जिला प्रधान एडवोकेट लखबीर राए सहित नौ ब्लाक प्रधान व जिला पदाधिकारियों ने अपने-अपने पदों से सामूहिक रुप से त्यागपत्र देने की घोषणा की।
जिला प्रधान लखबीर राए सहित जिला मीत प्रधान गुरमीत सिंह रामगढ़, मीत प्रधान हरमिंदर सिंह कंग, महासचिव हरभजन सिंह कलेर जटाना उंचा, दविंदर सिंह रुडकी, ज्वाइंट सचिव सुरजीत सिंह के अलावा नछतर सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरमीत सिंह, हरमेश सिंह, सोहन सिंह, मोहित सूद, जय कृष्ण कश्यप, एडवोकेट गौरव अरोड़ा ने त्यागपत्र दिया है। अमलोह क्षेत्र के आबजर्वर दर्शन सिंह चीमा, बस्सी पठाना इंचार्ज रत्न सिंह बाजवा, ब्लाक प्रधान हरदीप सिंह, दविंदर सिंह पिंकी, गुरमीत सिंह, जगजीत सिंह, जगदीप सिंह जग्गी, महिंदर सिंह, हरमेश सिंह, मनप्रीत सिंह, दलजिंदर सिंह, सौदागर सिंह, अवतार सिंह, परमजीत सिंह गिल, डॉ. मौहम्मद नूर, परमिंदर सिंह, जत्थेदार गुरदेव सिंह प्रमुख हैं।

LEAVE A REPLY