कभी सरसों के तेल का ऐसे किया है इस्तेमाल…नहीं किया तो ऐसे करें

हमारे घर में कुछ ऐसी चीज़ें होती हैं जिनका उपयोग हम रोजाना करते हैं लेकिन इनके कुछ ऐसे चमत्कारी फायदे भी होते हैं। जिनके बारे में हमें नहीं पता होता । रोजाना रसोई या घर में उपयोग होने वाली एक ऐसी ही वस्तु है सरसों का तेल। आज हम आपको सरसों के तेल के ऐसे फायदों के बारे में जानकारी देंगे। जिन्हें सुनकर आपको हैरानी होगी ।

इसे भी देखें…चेहरे की हर समस्या से छुटकारा दिलाएगा… यह आसान तरीका

सरसों के तेल का उपयोग खाना बनाने के लिए किया जाता है। सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है इसलिए शरीर की मालिश के लिए भी इसे अन्य तेलों की तुलना में बेहतर माना जाता है।

सरसों के तेल के फायदे

भोजन पकाने के लिए करें उपयोग

अन्य तेलों की तुलना में सरसों का तेल शरीर के अंदरूनी भागों के लिए भी फायदेमंद होता है। भोजन बनाते समय सरसों के तेल का प्रयोग करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र सही रहता है। सरसों के तेल में बना खाना खाने से दिल के रोगों का खतरा कम हो जाता है।

खून के प्रवाह को रखता है ठीक

सरसों के तेल की मालिश शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। इससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इस तेल की नियमित रूप से मालिश करने से शरीर में खून का प्रवाह व संचार सही ढंग से होता है। खासकर सर्दियों के मौसम में सरसों के तेल की मालिश करने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है।

इसे भी देखें…पाचन तंत्र रहेगा ठीक…रोगों से होगा बचाव…करें इस फल का सेवन

बालों को देता है पोषण

बालों के लिए सरसों का तेल विशेष रूप से उपयोगी माना जाता है। बालों की जड़ों में सरसों के तेल की मालिश करने से दिमाग की नसों में खून का प्रवाह तेज होता है। सरसों के तेल में मुख्य रूप से ओलिक और लीनोलिक एसिड पाया जाता है। जिससे बालों का टूटना-झड़ना व सफेद होना बंद होता है और बालों की लंबाई बढ़ती है। साथ ही रूसी और स्कैल्प में खुजली व अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं। लेकिन आजकल लोगों ने बालों में सरसों का तेल लगाना बंद कर दिया है क्योंकि बाजार में मिलने वाले अन्य खुशबूदार तेलों की तुलना में सरसों के तेल में तीखी गंध आती है।

त्वचा के लिए है फायदेमंद

सरसों के तेल की मालिश शरीर व त्वचा संबंधी समस्याओं में भी बेहद फायदेमंद है। यह शरीर के किसी भी भाग में फंगस को बढ़ने से रोकता है और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है। इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सरसों के तेल की मालिश करने से शारीरिक कमज़ोरी दूर होती है। खासकर नहाने के बाद इस तेल की मालिश करने से अधिक लाभ होता है। सर्दी के मौसम में भी सरसों के तेल की मालिश से शरीर को गर्माहट तो मिलती ही है साथ ही सर्दी के मौसम में त्वचा का रूखापन बढ़ जाता है, इस समस्या में भी सरसों का तेल फायदेमंद सिद्ध होता है।

इसे भी देखें…पुरुषों और महिलाओं के लिए विशेष गुणकारी है यह फल

दांतों के लिए लाभकारी

दांतों व मसूड़ों की समस्याओं में सरसों का तेल विशेष उपयोगी सिद्ध होता है। दांतों की तकलीफ और मसूड़ों से खून आने की समस्याओं से राहत पाने के लिए सरसों के तेल में नमक मिलाकर मंजन की तरह इस्तेमाल करने से फायदा होता है। इसके नियमित उपयोग से मसूड़ों की समस्याएं तो ठीक होती ही हैं साथ ही दांत भी मज़बूत होते हैं। इसके अलावा नमक के स्थान पर सरसों के तेल में हल्दी पाउडर मिलाकर रात को सोने से पहले दांतों व मसूड़ों पर रगड़कर लगाने से दांतों व मसूड़ों की समस्याएं दूर होती हैं।

जोड़ों के दर्द में दे आराम

जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भी सरसों का तेल लाभदायक है। दर्द से निजात पाने के लिए सरसों के तेल में लहसुन की दो-चार कलियां, थोड़ी सी अजवाइन व एक टुकड़ा अदरक का मिलाकर तब तक गर्म करें जब तक यह चीजें पक कर काली न हो जाएं। इसके बाद इसे छानकर ठंडा करके थोड़ा सा तिल का तेल मिला लें। इस विधि से बनाए गए तेल की घुटनों व जोड़ों पर मालिश करने से फायदा होता है।

इसे भी देखें…इन रोगों से जल्द मिलेगा छुटकारा…अपनाएं ‘मड थेरेपी’

सर्दी और खांसी में दे राहत

सर्दी और खांसी से राहत पाने के लिए सरसों का तेल गुणकारी होता है। गर्म तासीर होने के कारण इसके उपयोग से बंद नाक जल्दी खुलती है। इसके लिए चार-पांच चम्मच सरसों के तेल में लहसुन की दो कलियां डालकर अच्छी तरह से गर्म कर लें। इस हल्के गर्म तेल से छाती और पीठ की मालिश करने से सर्दी जुकाम और खांसी में फायदा होता है। इसके अलावा रात को सोने से पहले इस तेल की एक-दो बूंदें नाक में डालने से भी सर्दी-खांसी में आराम मिलता है।

अस्थमा की समस्या में लाभकारी

अस्थमा के रोग में भी सरसों के तेल का उपयोग करने से फायदा होता है। इसके लिए एक चम्मच सरसों के तेल में एक चम्मच कपूर मिलाकर छाती पर मालिश करने से आराम मिलता है।  मुख्य रूप से सरसों के तेल में सेलेनियम नामक तत्व पाया जाता है जो अस्थमा के लक्षणों को प्रभावशाली ढंग से कम करता है।   

इसे भी देखें…‘गन्ने का रस’ है… कई रोगों का रामबाण इलाज

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY