रोज़ाना अंडा खाने वाले समझ लें ‘अंडे का फंडा’….नहीं तो पड़ सकता है पछताना 

धर्मेन्द्र संधू

आपने अकसर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि संडे हो या मंडे रोज़ खाओ अंडे। अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसीलिए यह कहावत प्रसिद्ध हो गई है। सच में अंडा हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी व लाभकारी है। अंडे को पकाकर या उबालकर खाया जा सकता है। कच्चा अंडा या आधा पका अंडा भी शरीर को पोषण प्रदान करता है। सर्दी के मौसम में भोजन के साथ अंडा खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर हो जाती है।

इसे भी देखें…बड़े काम के हैं इस पेड़ के पत्ते…खाने से कई रोग होते हैं जड़ से खत्म

अंडा प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। प्रोटीन के अलावा अंडे में विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, कैलोरी, फास्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, सेलेनियम, सोडियम व मैग्नीशियम आदि भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप सुबह ब्रेकफास्ट में अंडा खाते हैं तो आपका शरीर सारा दिन ऊर्जावान रहता है। अंडा खाने से शरीर को तो फायदा होता ही है साथ ही कच्चे अंडे का इस्तेमाल त्वचा व बालों संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है। इसे चेहरे व बालों में लगाने से फायदा होता है।

अंडा खाने के फायदे

दिन भर ऊर्जावान रखता है अंडा 

अंडा कार्बोहाइड्रेट व कैलोरी के साथ ही प्रोटीन का भी खज़ाना है। अगर आप सुबह ब्रेकफास्ट में अंडा खाते हैं तो सारा दिन आप ऊर्जावान रहते हैं और थकावट महसूस नहीं होती है।

इसे भी देखें…पाचन तंत्र रहेगा ठीक…रोगों से होगा बचाव…करें इस फल का सेवन

दिल के लिए लाभदायक है अंडे का सेवन

दिल के स्वास्थ्य के लिए अंडा लाभदायक है। अगर आप रोजाना ब्रेकफास्ट में दो अंडे खाते हैं तो दिल के रोगों से बच सकते हैं। अंडे खाने से ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल का लेवल सही रहता है। हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ लेवल ही दिल के रोगों का कारण बनता है।

वजन कम करने में करता है मदद

अगर आप वजन कम कर रहे हैं या आप चाहते हैं कि अपका वजन न बढ़े तो अपने आहार में अंडे को जरूर शामिल करें। पोषक तत्वों से भरपूर अंडा खाने से कई घंटों तक आपका पेट भरा रहता है और भूख कम लगती है, इससे वजन सही रहता है। साथ ही वजन कम करने के लिए आप केवल अंडे का सफेद भाग खाएं तो फायदा होगा।

दिमाग को तेज़ करता है अंडा

दिमाग को तेज करने के लिए अंडा एक टोनिक का काम करता है। अंडे में दिमाग के लिए लाभदायक माने जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड व विटामिन-बी12 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। रोज़ अंडे खाने से दिमाग तेज़ होता है और स्मरण शक्ति में सुधार होता है।

इसे भी देखें…पुरानी से पुरानी कब्ज से मिलेगी राहत…बस एक बार खा लें यह चीज़

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खाएं अंडा

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना अंडा खाएं। अंडे में कैल्शियम के साथ ही फास्फोरस व विटामिन-डी पाया जाता है। यह तत्व व विटामिन हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं। अंडा खाने से हड्डियों का लचीलापन भी बढ़ता है साथ ही हड्डियों के रोगों व समस्याओं से बचाव होता है।

मांसपेशियों को मज़बूत करता है अंडा

अंडे का सेवन मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसी लिए कसरत करने या जिम जाने वाले लोग अंडे का सेवन करते हैं। अंडे में मौजूद एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है। मांसपेशियां को मजबूत करने के लिए उबला हुआ अंडा लाभकारी होता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए है फायदेमंद

गर्भवती महिलाएं भी अंडे का सेवन कर सकती हैं। अंडा गर्भावस्था के दौरान पोषण प्रदान करता है। अंडे में पाया जाने वाला कोलिन नामक तत्व गर्भवती महिलाओं व पेट में पल रहे शिशु के दिमाग के लिए फायदेमंद माना जाता है। साथ ही अंडे खाने से बच्चे का सम्पूर्ण शारीरिक विकास भी होता है। चाहे अंडा गर्भावस्था के दौरान पोषण प्रदान करता है फिर भी अंडा खाने से पहले एक बार डाक्टर की सलाह जरूर लें।

इसे भी देखें…पेट से लेकर.. हर रोग से होगा दूर… करें इसका सेवन

आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है अंडा 

आंखों की रोशनी व स्वास्थ्य के लिए अंडा खाना लाभकारी माना जाता है। आंखों के लिए विटामिन ए को जरूरी माना जाता है। अंडे में अन्य तत्वों व विटामिन के साथ ही विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप नियमित रूप से अंडे का सेवन करते हैं तो आंखों की रोशनी सही रहती है और आंखों की समस्याएं व रोग होने की संभावना कम हो जाती है।

बालों को पोषण देता है अंडा

अंडा खाने से बालों को पोषण मिलता है। अंडे में मौजूद प्रोटीन बालों के विकास के लिए फायदेमंद है। अंडे को खाने के अलावा आप इसे बालों में भी लगा सकते हैं। बालों की जड़ों में अंडे को लगाने से डेंड्रफ की समस्या दूर होती है।

चेहरे के मुंहासों से छुटकारा दिलाता है अंडा

चेहरे पर होने वाले मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए अंडा खाया भी जा सकता है और इसे चेहरे पर लगा भी सकते हैं। चेहरे पर मुंहासे तब होते हैं जब आपकी त्वचा तेलीय हो जाती है। अंडा त्वचा से फालतू तेल को हटाता है। इसके अलावा आप अंडे के सफेद भाग को चेहरे पर फेस पेक की तरह भी लगा सकते हैं, इससे भी मुंहासों से निजात मिलती है।

इसे भी देखें…‘गन्ने का रस’ है… कई रोगों का रामबाण इलाज

अंडा खाने के नुकसान

हालांकि अंडा सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है फिर भी अंडा खाने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। खासकर जिन लोगों के लीवर में गर्मी की शिकायत हो, उन्हें अंडे का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। वैसे भी कुछ लोगों को अंडा खाने से एलर्जी हो सकती है, जिससे शरीर पर खुजली या दस्त की समस्या हो सकती है। खासकर गर्मी के मौसम में अंडे का सेवन या उपयोग कम मात्रा में करना चाहिए। अकसर लोग अंडे का पीला हिस्सा नहीं खाते जबकि पीला हिस्सा सफेद हिस्से की तुलना में ज्यादा गुणकारी होता है, लेकिन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित लोगों को अंडे के पीले भाग से परहेज़ करना चाहिए क्योंकि पीले भाग में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है।

इसे भी देखें…अगर है आपको बी. पी. की शिकायत तो सुने Dr. Tyger से आसान इलाज ,नहीं बढ़ेगा फिर कभी B.P.

LEAVE A REPLY