बुज़ुर्गों व बच्चों के लिए गुणकारी है यह चीज़…हड्डियां होंगी मज़बूत…अब नहीं रुकेगा बच्चों का विकास

कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो मौसम के अनुसार ही खाने में अच्छे लगते हैं। खाने में तो यह पदार्थ स्वादिष्ट होते ही हैं साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इन पदार्थों में शामिल है भुट्टा यानि छल्ली । इस मौसम में भुना हुआ गर्म भुट्टा देख कर हम खुद को रोक नहीं पाते। आजकल बाजार में भुना हुआ या फिर रेत में भाप से पका हुआ भुट्टा उपलब्ध है। भुट्टे के दाने, बाल व तेल का उपयोग कई प्रकार की सेहत समस्याओं के निदान के लिए किया जाता है। इसके अलावा मक्के का आटा भी विशेष गुणकारी होता है। आज हम आपको भुट्टा खाने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

इसे भी देखें… चेहरे की हर समस्या से छुटकारा दिलाएगा… यह आसान तरीका

भुट्टा खाने के फायदे

पोशक तत्वों से है भरपूर

आयुर्वेद के अनुसार भुट्टे में वातकारक, कफ व पित्तनाशक गुण पाए जाते हैं। इसे पकाने से इसकी पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है। पका हुआ भुट्टा विटामिन-ए का अच्छा स्रोत है। विटामिन-ए आंखों के लिए जरूरी माना जाता है।

दिल के रोगों से करे बचाव

भुट्टा दिल के रोगों से भी बचाव करता है। भुट्टे में विटामिन सी के साथ ही कैरोटिनॉइड और बायोफ्लेवनॉइड नामक तत्वों के अलावा मिनरल्स और विटामिन भी होते हैं। यह तत्व कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ने से रोकते हैं और साथ ही शरीर में खून का प्रवाह भी सही रहता है। जिससे दिल के रोग होने की संभावना कम हो जाती है। भुट्टे को बढ़िया कोलेस्ट्रॉल फाइटर माना जाता है।

इसे भी देखें… खून को साफ कर.. दिल के रोगों से बचाएगा यह घरेलु मसाला

दांतों को करे मज़बूत

भुना हुआ भृट्टा दांतों के लिए भी फायदेमंद है। खासकर बच्चों को भुना हुआ भृट्टा जरूर खाना चाहिए। भुट्टा खाने से बच्चों के दांत मज़बूत बनते हैं।

बच्चों के विकास में सहायक

बच्चों के विकास के लिए भुट्टा विशेष गुणकारी है। इसके लिए कच्चे भुट्टा जिसके दाने दूधिया हो, का उपयोग करने से फायदा होता है। इन दुधिया दानों को पीसकर एक खाली शीशी में भरकर धूप में रखें। सूखने के बाद इन दानों से दूध उड़ जाएगा। इसके बाद शीशी में केवल तेल बचेगा। इस तेल को छानकर बच्चों के पैरों में मालिश करने से बच्चे जल्दी चलने लगते हैं। 

इसे भी देखें… हर उम्र में आंखों की रोशनी होगी तेज…करें इस फल का सेवन

हड्डियों को करता है मज़बूत

भुट्टे के दानों में आयरन, मैगनीशियम, कॉपर और फॉस्फोरस आदि तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी और फोलिक एसिड खून की कमी को दूर करते हैं। इसका सेवन हर उम्र के लोग कर सकते हैं। खासकर बच्चों व बुज़ुर्गों की हड़्डियों की मज़बूती के लिए भुट्टे के दानों का तेल विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होता है।

कैंसर से लड़ने में करे मदद

अच्छी तरह से पका हुआ भुट्टा कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है। भुट्टे को अच्छे से पकाने के बाद इसमें 50 प्रतिशत एंटी-ऑक्सीडेंट्स बढ़ जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला फोलिक एसिड कैंसर के रोग से लड़ने में मददगार सिद्ध होता है। इसके अलावा भुट्टे में बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोकने वाले गुण भी पाए जाते हैं।

वजन बढ़ाने में करे मदद

जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें अपने आहार में भुट्टा जरूर शामिल करना चाहिए। भृट्टे में कैलोरीस भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। इसके एक कप दानों में लगभग 130 कैलोरीस होती हैं। जो लोग शारीरिक रूप से कमज़ोर होते हैं, उन्हें अधिक कैलोरी जरूरत होती है। भुट्टे में मौजूद कैलोरीस वजन बढ़ाने में मदद करती हैं। 

इसे भी देखें… पुरानी से पुरानी कब्ज से मिलेगी राहत…बस एक बार खा लें यह चीज़

गर्भवती महिलाओं के लिए है लाभदायक

भुट्टे का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक है। इसमें फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस लिए  गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में भुट्टे को जरूर शामिल करना चाहिए।

टीबी के रोग में मक्के का आटा है लाभकारी 

टीबी के मरीजों के लिए मक्का बेहद गुणकारी माना जाता है। टीबी के मरीजों को रोजा़ना मक्के के आटे की रोटी खाने से फायदा होता है। मक्के के आटे का प्रयेाग वह लोग भी कर सकते हैं, जिन्हें टीबी होने की आशंका हो। मक्के की रोटी  का सेवन टीबी के इलाज में मदद करता है।

पेट की समस्याओं में उपयोगी है मक्के का आटा

गेहूं के आटे की बजाए मक्के का आटा पेट व लीवर के लिए अधिक गुणकारी माना जाता है। इसमें प्रचूर मात्रा में रेशे यानि फाइबर पाए जाते हैं जो पेट को साफ करने में मदद करते हैं। नियमित रूप में मक्के के आटे की बनी रोटी खाने से कब्ज, बवासीर और पेट का कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है। 

पथरी की समस्या में मक्के के बाल हैं फायदेमंद

मक्के के बाल भी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं में असरदायक सिद्ध होते हैं। खासकर पथरी की समस्या में मक्के के बाल फायदेमंद माने जाते हैं। पथरी की समस्या से बचने के लिए रात भर मक्के के बालों को पानी मे भिगोकर रखें और सुबह इस पानी को छानकर पी लें। इसके अलावा पथरी से निजात पाने के लिए मक्के के बालों को उबालकर काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।  

इसे भी देखें… कब्ज़ से लेकर पेट के रोग होंगें दूर…बस दूध में मिलाएं यह चीज़…

भुट्टा खाने के नुकसान

चाहे भुट्टा खाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन फिर भी इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए नहीं तो नुकसान भी हो सकता है।  इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएं पैदा हो सकती हैं। मधुमेह के रोगियों को भुट्टे के सेवन से परहेज़ करना चाहिए। इसमें भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेटस होते हैं जिनसे खून में शर्करा के लेवल के बढ़ने की संभावना बनी रहती है। साथ ही जो लोग अपना वजन कम कर रहे हैं उन्हें भी भुट्टा खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद कैलोरीस की अधिक मात्रा वजन को बढ़ा सकती हैं।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY