कई रोगों की दवा है यह साधारण सी दिखने वाली चीज़

धर्मेन्द्र संधू

कुछ ऐसे पदार्थ हैं जो खास मौसम के दौरान ही बाजार में देखने को मिलते हैं। और साथ ही उस मौसम में ही खाने में अच्छे व स्वादिष्ट लगते हैं। एक ऐसा ही पदार्थ है ‘सिंघाड़ा’, जो केवल सर्दी के मौसम में ही खाया जाता है। सिंघाड़ा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

इसे भी देखें…कौनसा खाने का तेल है गुणकारी और कौनसा करता है बेड़ागर्क सुने Dr. Joginder Tyger से

सिंघाड़ा खाने के फायदे

पेट के लिए लाभदायक है सिंघाड़ा

पेट की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप नियमित रूप में सिंघाड़ा खा सकते हैं। सिंघाड़ा खाने से पेट की गैस, बदहज़मी व कब्ज़ में आराम मिलता है। पेट की गर्मी को दूर करने वाले गुण भी सिंघाड़े में पाए जाते हैं।

शरीर के विषैले पदार्थों को निकाले बाहर

सिंघाड़े का सेवन करने से शरीर के अंदर की सफाई हो जाती है। इसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर के जहरीले व हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। खासकर पीलिया के रोग में कच्चे सिंघाड़े का सेवन करने से फायदा होता है।

इसे भी देखें…सर्दी का असर होगा बेअसर, खाने में शामिल करें ये चीज़ें….

शरीर में पानी की कमी को करे दूर

सर्दियों में अकसर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसका कारण है कि सर्दियों में प्यास कम लगती है। सिंघाड़ा खाने से शरीर में पानी की मात्रा सही रहती है।

हड्डियों व दांतों के लिए फायदेमंद

सिंघाड़ा हड्डियों व दांतों के लिए बेहद फायदेमंद है। सिंघाड़ा कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। सिंघाड़ा खाने से दांत व हड्डियां मजबूत बनती हैं और हड्डियों व दांतों के रोगों व समस्याओं से बचाव होता है।

इसे भी देखें…बड़े काम हैं इस बेल के पत्ते… फायदे सुनकर खिसक जाएगी पैर तले की ज़मीन

दर्द व सूजन को करे कम

शरीर में दर्द व सूजन होने पर सिंघाड़े का छिलका उपयोगी है। दर्द व सूजन से राहत पाने के लिए इसके छिलके को पीसकर दर्द या सूजन वाले स्थान पर लगा लें। थोड़ी देर बाद आप फर्क महसूस करेंगे।

अस्थमा की समस्या में लाभकारी

अस्थमा की समस्या से परेशान लोगों को सिंघाड़ा जरूर खाना चाहिए। नियमित रूप में सिंघाड़े को उबालकर खाने से सांस संबंधी समस्याओं में फायदा होता है।

गले की समस्याओं को करे ठीक

सिंघाड़े में मौजूद एंटी आक्सीडेंटस गले की समस्याओं में फायदेमंद सिद्ध होते हैं। गले में खराश व टांसिल होने पर सिंघाड़ा खाने से फायदा होता है। साथ ही अगर आप सिंघाड़ा खाते हैं तो थायराइड की समस्या भी दूर होती है।

इसे भी देखें…देखने में यह पौधा लगता है हरा लेकिन शरीर के लिए है ‘सोना‘ खरा

खाज-खुुजली की प्राकृतिक दवा है सिंघाड़ा

सिंघाड़ा खाने से शरीर को तो फायदा होता ही है साथ ही इसका उपयोग शरीर के बाहरी हिस्सों पर भी किया जा सकता है। शरीर पर खाज-खुजली व दाद होने पर सूखे सिंघाड़े को पीसने के बाद नींबू का रस मिलाकर दाद व खुजली वाले स्थान पर लगाएं। नियमित रूप से इस उपाय को करने से दाद ठीक होने लगती है। इस मिश्रण को त्वचा पर लगाने से जलन हो सकती है, लेकिन कोई नुकसान नहीं होता।

बालों व त्वचा के लिए है गुणकारी

त्वचा व बालों के लिए सिंघाड़ा काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद तत्व शरीर के जहरीले तत्वों को बाहर निकालने के साथ ही खून को भी साफ करते हैं जिससे त्वचा के कील-मुंहासे दूर होते हैं। इसके अलावा अगर आप नियमित रूप से सिंघाड़े खाते हैं तो इससे बालों को भी पोषण मिलता है। बाल मजबूत व घने बनते हैं।

इसे भी देखें…मोटापा चुटकियों में होगा छूमंतर…आजमाएं यह आसान घरेलु उपाय

वजन कम करने में करे मदद 

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अपने आहार में सिंघाड़े को जरूर शामिल करें। सिंघाड़ा पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है।

अनिद्रा की समस्या से दिलाए छुटकारा

नींद न आने की समस्या का सामना कर रहे लोगों को सिंघाड़ा खाना चाहिए। इससे मानसिक थकान दूर होती है और भरपूर नींद आती है। अनिद्रा की समस्या से छुटकारा दिलाने वाले गुण सिंघाड़े में पाए जाते हैं।

इसे भी देखें…बवासीर से राहत पाने का अचूक उपाय…घर बैठे आजमाएं यह आसान तरीका

सिंघाड़ा खाने के नुकसान

सिंघाड़े का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए नहीं तो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अधिक मात्रा में सिंघाड़ा खाने से पेट खराब हो सकता है। साथ ही सिंघाड़ा खाने के बाद पानी पीने से भी बचें, नहीं तो गला खराब होने व कफ की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है।

LEAVE A REPLY