सिर से लेकर पैर तक के रोगों का काल हैं, यह भीगी हुई चीज़ें

धर्मेन्द्र संधू

इंसान के स्वास्थ्य के लिए खाना-पीना बेहद जरूरी है। पेट की भूख को शांत करने के लिए किया गया पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन शरीर में ऊर्जा का संचार तो करता ही है साथ ही कई प्रकार के रोगों से बचाव भी करता है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं, जिनका सेवन व उपयोग अगर भिगोकर किया जाए तो इनमें मौजूद पोषक तत्व और भी बढ़ जाते हैं।

इसे भी देखें…घर में लगाएं यह पेड़ …दिनों में हो जाएंगे जवान

इंसान के जिंदा रहने के लिए भोजन अति जरूरी है। दूसरे शब्दों कह सकते हैं कि इंसान खाना खाता है तो ही ज़िंदा रहता है। केवल तीन समय का भोजन ही शरीर के लिए आवश्यक तत्वों की कमी को पूरा नहीं कर सकता। इसके लिए अन्य पदार्थों व फलों की जरूरत भी पड़ती है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ या चीज़ें हैं जिनका सेवन व उपयोग हर घर में होता है। अगर इनका सेवन सही तरीके से यानि भिगोकर किया जाए तो इनके गुण व तत्व काफी मात्रा में बढ़ जाते हैं, जिससे कई प्रकार की सेहत समस्याओं व रोगों से बचाव होता है।

इन पदार्थों का करें भिगोकर सेवन

इसे भी देखें…गुणों का ख़जाना है यह साधारण सा पौधा, इसके फूलों के फायदे सुनकर उड़ जाएंगे होश

बादाम

बादाम के गुणों के बारे में तो सभी जानते हैं। लेकिन अगर आप बादाम को रात भर पानी में भिगोने के बाद सुबह इनका छिलका उतारकर खाते हैं तो सेहत समस्याओं से तो छुटकारा मिलता ही है साथ ही कई प्रकार के रोग लगने का खतरा कम हो जाता है। खासकर भीगे हुए बादाम दिमाग व आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इनके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है और याददाश्त में सुधार होता है। इसके अलावा बादाम खाने से कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है।

अंजीर

अगर आप कब्ज़ की समस्या से परेशान हैं तो अपने आहार में अंजीर को जरूर शामिल करें। फाइबर से भरपूर अंजीर को भिगोकर खाने से पेट की समस्याओं व कब्ज़ से छुटकारा मिलता है। रोजाना भिगोकर रखा हुआ अंजीर खाने से दिल के रोग होने की संभावना भी कम हो जाती है। इसके अलावा अंजीर में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होता है।

इसे भी देखें…बड़े काम हैं इस बेल के पत्ते… फायदे सुनकर खिसक जाएगी पैर तले की ज़मीन

मुनक्का

पेट की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मुनक्के का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम व फाइबर पेट की समस्याओं के अलावा खून की कमी को भी दूर करते हैं। मुनक्के का पानी पीने से गुर्दे की पथरी की समस्या से छुटकारा मिलता है। अगर आप रोजाना भीगे हुए मुनक्के खाते हैं तो कैंसर से बचाव होता है क्योंकि इसमें कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने वाले गुण पाए जाते हैं।

अलसी

दिल के स्वास्थ्य के लिए अलसी के बीज फायदेमंद हैं। अलसी में आयरन व प्रोटीन के साथ ही ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। कोलेस्ट्रोल का बढ़ा हुआ लेवल दिल के रोगों का कारण बनता है। भीगी हुई अलसी कोलेस्ट्रोल के लेवल को कम करती है और दिल के रोगों से बचाव होता है।

इसे भी देखें…देखने में यह पौधा लगता है हरा लेकिन शरीर के लिए है ‘सोना‘ खरा

मेथी

मेथी के बीज सेहत समस्याओं के निदान में उपयोगी हैं। मेथी के बीजों को भिगोकर खाने से दर्द में आराम मिलता है। खासकर मासिक धर्म के दर्द से राहत पाने के लिए महिलाओं को मेथी का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही हड्डियों व दांतों के लिए मेथी के दाने फायदेमंद हैं। भिगोकर रखे हुए मेथी के दाने खाने से जोड़ों के दर्द में फायदा होता है और हड्डियां व दांत मज़बूत बनते हैं। इसके अलावा डायबिटीज के मरीज़ों के लिए मेथी विशेष रूप से गुणकारी हैं। लेकिन डायबिटीज यानि मधुमेह के रोगियों को इसका सेवन डाक्टर की सलाह से व अपना शुगर लेवल चैक करवाने के बाद ही करना चाहिए। मेथी के भीगे हुए बीजों का एक अन्य फायदा यह है कि अगर आप किडनी में पथरी की समस्या से परेशान हैं तो नियमित रूप से इन बीजों का पानी पीने से पथरी बाहर निकल जाती है।

इसे भी देखें…कैंसर से बचाव करेंगे..इस पेड़ के पत्ते

मूंग की दाल

अंकुरित अनाज खाना सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है। मूंग की दाल को अंकुरित करके खाने से पेट की समस्याओं जैसे गैस व कब्ज़ से छुटकारा मिलता है। इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन व विटामिन बी, हाई ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रोल के लेवल को कम करते हैं।

भीगे चने

चने का सेवन भूनकर व उबालकर किया जाता है। लेकिन अगर आप सुबह भीगे हुए चने खाते हैं तो पेट से लेकर कई प्रकार के रोगों व समस्याओं से निजात मिलती है। भीगे चने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और कमज़ोरी को दूर करने में मदद करते हैं।

इसे भी देखें…यह रस शरीर की हर बीमारी को करता है दूर

खसखस

खसखस आपके वजन को कम करने में काफी मददगार है। लेकिन इसके सेवन का सही तरीका इसे भिगोकर खाना ही है। खसखस में मौजूद थियामिन व पैंटोथेनिक नामक तत्व रोगों व सेहत समस्याओं से बचाव करते हैं।

सौंफ

सौंफ खाने से पाचन तंत्र सही रहता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सौंफ का पानी पीने से मूत्र संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है। मूत्र में जलन होने पर रात को साफ पानी में भिगोकर रखी सौंफ का पानी पीने से फायदा होता है।

इसे भी देखें…अगर चाहिए pesticide, chemical मुक्त organic सब्जियां, तो कहीं जाने की जरूरत नहीं: Dr Joginder Tyger

LEAVE A REPLY