बस दिन में एक बार खा लो यह फल…पुराने से पुराने रोग होंगे जड़ से खत्म

धर्मेन्द्र संधू

आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में जानकारी देंगे जिसे हर कोई खाना तो पसंद करता है लेकिन उसके संपूर्ण गुणों व फायदों के बारे में हमेशा अनजान ही रहता है। वह फल है ‘सेब’। सेब की पूरे विश्व में 7500 से भी ज्यादा किस्में पाई जाती हैं। सेब के गुणों को देखकर अक्सर कहा जाता है कि ‘एन एपल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे’।

इसे भी देखें…नहीं खानी पड़ेगी शूगर की दवा बस जान लें…क्या, कब, और कितना खाएं ?

सेब खाने के फायदे

पाचन तंत्र को रखे ठीक

सेब खाने से पाचन तंत्र सही रहता है। आयुर्वेद के अनुसार रोगों से बचने के लिए इंसान का पेट सही तरह से साफ होना बेहद जरूरी है। सेब में फाइबर की मात्रा पाई जाती है जिससे पाचन संबंधी समस्याएं खासकर कब्ज दूर होती है। कब्ज से पूरी तरह से छुटकारा पाने के लिए सेब को छिलके के साथ खा सकते हैं।

इसे भी देखें…बड़े काम का है यह पाउडर…पानी में घोलकर पीने से.. रोगों की होती है छुट्टी||

दिल के लिए फायदेमंद है सेब

अगर आप दिल के रोगों से बचना चाहते हैं तो सेब को आज से ही अपने आहार में शामिल कर लें। सेब पर किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि रोजाना दो सेब खाने से दिल के रोग होने की संभावना कम हो जाती है। इसलिए दिल की कार्य प्रणाली को सही ढंग से चलाने के लिए रोजाना सेब खाएं।

कोलेस्ट्रॉल के लेवल को रखे ठीक

कोलेस्ट्रॉल को सही रखने वाले गुण सेब में पाए जाते हैं। सेब में पाया जाने वाला फाइबर कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सही रखने में मदद करता है।

इसे भी देखें…रोगमुक्त रहना है तो.. जहां भी मिलें बस चबा लें यह पत्ते ||

खून की कमी को दूर करता है सेब

अगर आप खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या से जूझ रहे हैं तो आज से ही सेब खाना शुरू कर दें क्योंकि सेब में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दिन में दो या तीन सेब खाने से खून की कमी धीरे-धीरे दूर हो जाती है। इसके साथ ही अधिक लाभ लेने के लिए सुबह खाली पेट एक सेब खा सकते हैं।

लीवर के लिए गुणकारी है सेब

लीवर शरीर का बेहद जरूरी अंग माना जाना है। इसे स्वस्थ रखना इंसान के अपने हाथ में होता है। सेब में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट लीवर को साफ करते हैं व मजबूती प्रदान करते हैं। इसके अलावा सेब खाने से शरीर के जहरीले तत्व जो लीवर में जमा हो जाते हैं, वह आसानी से बाहर निकल जाते हैं।

इसे भी देखें…बिना दवा अब ठीक होंगे शूगर के मरीज…

दिमाग की कार्य क्षमता में करे सुधार

दिमाग की कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए सेब उपयोगी है। सेब खाने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है साथ ही मानसिक कमजोरी को दूर करने याददाश्त को बढ़ाने के लिए सेब खाना चाहिए। सेब भूलने की बीमारी यानि अल्जाइमर को भी दूर करता है।

पथरी से करे बचाव

बहुत कम लोग जानते हैं कि सेब में ऐसे गुण भी पाए जाते हैं जो गुर्दे की पथरी से बचाव करते हैं। इसका कारण है कि सेब में साइडर सिरका भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

इसे भी देखें…आरओ का पानी पीना ! कहीं बीमारियों को बुलावा देना तो नहीं…

ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में करे मदद

ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए सेब को अपने आहार में जरूर शामिल करें। खासकर कसरत करने से पहले सेब खाने से फायदा होता है। सेब खाने से भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन फेफड़ों तक पहुंचती है जिससे शरीर में उर्जा का लेवल बना रहता है।

शूगर का खतरा होता है कम

अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं तो मधुमेह यानि शूगर का रोग होने का खतरा कम हो जाता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व ग्लूकोज की कमी नहीं होने देते। लेकिन शूगर के रोग से पीड़ित लोगों को सेब का सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।

इसे भी देखें…पेट के रोगों से परेशान हैं तो पीएं यह जूस

हड्डियों को मजबूत करता है सेब

सेब खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। सेब में हड्डियों के लिए जरूरी कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए सेब जरूर खाएं। साथ ही सेब खाने से दांत सफेद होते हैं और मसूड़ों की समस्याएं दूर होती हैं। सेब में मौजूद एसिड से लार ज्यादा बनती है और मुंह के बैक्टीरिया दूर होते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद है सेब

सेब खाने से शरीर को कई तरह के लाभ होते हैं लेकिन इसका प्रयोग चेहरे व त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। सेब को पीसकर इसका फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से, चेहरे के दाग धब्बे दूर होते हैं। साथ ही त्वचा में गोरापन आता है और चेहरे की डेड स्किन भी हट जाती है।

इसे भी देखें…सावधान; इन चीजों के साथ गलती से भी ना करें दूध का सेवन

LEAVE A REPLY