किसान की बेटी ने किया कमाल, बेटी की कामयाबी पर पिता हुआ भावुक, आंखों से छलके आंसू

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणामों में अब की बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। इन्द्री के गांव कलसौरा के एक साधारण परिवार की लड़की ने 12वीं कक्षा आर्टस ग्रुप में 500 में से 492 अंक लेकर करनाल जिले में प्रथम स्थान पाया है। उसकी इस जीत पर पूरे स्कूल व गांव में खुशी का माहौल है। सीमा देवी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता व अध्यापकों को दिया है। सीमा अब एलएलबी कर जज बनकर देश की सेवा करना चाहती है। साथ ही सीमा के परिजनों ने भी सीमा की इस कामयाबी पर खुशी का इजहार किया है।

इसे भी देखें…दिल्ली में हुआ सर्वे, हुए अहम खुलासे, सुन उड़ जाएंगे होश,असल में कितने लोग हुए महामारी का शिकार

इन्द्री से विजय कंबोज की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY