किडनी व लीवर के रोगों से होगा बचाव…जान लीजिए पानी पीने का यह तरीका

भाग दौड़ भरी जिन्दगी और बदलती जीवन शैली के कारण मानव शरीर को कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन हम घर पर ही कुछ आसान से उपाय अपना कर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। पुराने समय में पानी पीने व पानी को भरने और भोजन बनाने के लिए धातु व मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता था। मुख्य रूप से पीतल व तांबे के बने बर्तनों का अधिक प्रयोग किया जाता था। इन धातुओं से बने बर्तनों में खाना पकाने व खाने और पानी पीने से शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते थे जिनके चलते कई स्वास्थ्य समस्याओं व रोगों से बचाव होता था। लेकिन आज के समय में इन बर्तनों का स्थान पलास्टिक के बर्तनों ने ले लिया है। खासकर पलास्टिक की बोतल में भरा पानी पीना और पलास्टिक के बने बर्तनों में गर्म भोजन करना सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। पलास्टिक में पाए जाने वाले हानिकारक तत्व भोजन व पानी के साथ घुलकर शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। आज हम आपको तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों से जुड़ी जानकारी देंगें। इस पानी से होने वाले फायदों के बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

इसे भी पढ़ें…बवासीर से राहत पाने का अचूक उपाय…घर बैठे आजमाएं यह आसान तरीका

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के लाभ

तांबे यानि कापर के बर्तन में रखे पानी का सेवन करने से शरीर में तांबे की कमी पूरी हो जाती है। और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

पेट की समस्याओं से होता है बचाव

तांबे के बर्तन में पानी भर कर रखने से कई रोगों के लिए जिम्मेदार हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। जिसके चलते पीलिया और डायरिया जैसे रोगों से बचाव होता है। इसके अलावा पेट की आम समस्याओं जैसे एसिडिटी, गैस, कब्ज व पेट के दर्द में भी लाभ होता है।

लीवर व गुर्दों के लिए है फायदेमंद

तांबे के बर्तन में भरकर रखा पानी पीने का सबसे मुख्य फायदा यह है कि इस पानी को पीने से शरीर के अंदरूनी हिस्सों की सफाई हो जाती है। विशेष रूप से किडनी और लीवर को साफ करने में यह पानी मददगार सिद्ध होता है। और किडनी व लीवर के इंफेक्शन से बचाव होता है।

कैंसर की संभावना को करे कम

तांबे के बर्तन में रखे पानी में मौजूद एंटी आक्सीडेंटस कैंसर होने की संभावना को कम करते हैं। इस पानी के सेवन से कैंसर का कारण बनने वाले तत्वों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इस पानी में पाए जाने वाले कैंसर विरोधी तत्व शुरूआत में ही कैंसर को होने से रोकने में सहायता करते हैं।

इसे भी पढ़ें…गर्मी को मात देंगे…यह घरेलु उपाय

एनीमिया की कमी को करे दूर

एनीमिया होने पर तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से फायदा होता है। यह पानी भोजन में मौजूद आयरन को सोखने में सहायक सिद्ध होता है। जिससे एनीमिया यानि खून की कमी नहीं होती।

त्वचा के लिए है फायदेमंद

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से त्वचा संबंधी कई प्रकार की समस्याएं दूर होती हैं। इसके नियमित प्रयोग से त्वचा में निखार आता है और कील-मुंहासे व झुर्रियां दूर होती हैं व त्वचा चमकदार बनती है। 

 दिल के लिए है लाभदायक

दिल के रोगों से बचने के लिए तांबे के पात्र में रखा हुआ पानी पीना चाहिए। इस पानी के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और साथ ही कोलेस्ट्रोल का स्तर भी सही रहता है। दिल के अन्य रोगों के साथ ही हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है।

दर्द व सूजन को करे कम

इस पानी में एंटी इंफलेमेंटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर के दर्द व सूजन को कम करने में मदद करते हैं। खासकर गठिया की समस्या होने पर तांबे के बर्तन वाला पानी पीने से अधिक फायदा होता है।

घावों को जल्द भरने में करता है मदद

तांबे के बर्तन वाले पानी में एंटीइंफलेमेंटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कई प्रकार के संक्रमण से बचाव करते हैं। इस पानी को पीने से घाव जल्दी भरते हैं और दर्द व सूजन में भी आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें…फ्रिज के पानी से करें परहेज़…ऐसे करें पानी को ठंडा

थायराइड की समस्या में है लाभकारी

थायराइड की समस्या मुख्य रूप से थायरेक्सीन हार्मोन के असंतुलन के कारण होती है। थायराइड होने पर वजन तेजी से घटता या बढ़ता है और थकावट महसूस होती है। तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से इस हार्मोन का स्तर सही रहता है और थायराइड के रोग में फायदा होता है। 

सपना (डा.)

LEAVE A REPLY