अधूरी है गीत, संगीत बिन होली के पर्व की मस्ती

-रंगों के बिना जीवन होता है बेरंग
यह पूर्ण तौर से सत्य है कि किसी भी खुशी, उत्सव का मजा गीत, संगीत के बिना अधूरा ही रहता है। या यूं कहें कि गीत और संगीत संग ही उत्सव का मजा दोगुणा हो जाता है। उत्सव में गीत, संगीत का तड़का फिल्मों और सीरियलों के माध्यम से कई दशकों से लगाने की रीत जारी है। सिनेमा का और पर्वों का आपस में बड़ा जबरदस्‍त पावरफुल कनेक्‍शन है। जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वैसे ही रंग हमारे जीवन को बेरंग होने से बचाते हैं। आज हम आपको गीत संगीत की उस दुनिया में ले जाएंगे, जिस संगीत कारण हमारे पर्व हमें जीवन के नया उद्देश्य प्रदान करने में अहम रोल अदा करते हैं। भारत में हर फिल्म इंडस्ट्री चाहे वह बालीवुड हो या पॉलीवुड या फिर भोजपुरी फिल्में सभी में होली के गीतों की अहम भूमिका है।

इसे भी पढें…..भारत ही नहीं विदेशों में भी है होली की धूम

गीतों में छिपी है होली के पर्व की खुशी
होली का पर्व सदियों से भारतीय सभ्यता की पहचान बना हुआ है। इस परंपरा को कायम रखने के लिए फिल्मों में होली के गीतों का विशेष तौर से फिल्मांकन किया गया। जो हमारे दिल-ओ-दिमाग पर हावी हो गया। इन गीतों के बोल हमारे जेहन में कई दशकों से जीवंत हो कर चलचित्र बन चल रहे हैं। नवरंग फिल्म व्ही शांताराम औऱ संध्या पर पहली बार फिल्माया होली का गीत जा रे हट नटखट… आज भी पहली पसंद बना हुआ है। इसके बाद नरगि, सुनील दत्त, राज कुमार अभिनीत मदर इंडिया फिल्म का गीत होली आई रे कन्हाई, होली आई रे…, फागुन का पिया संग खेलो होरी और फागुन आयो रे…आज भी हिट गीतों की श्रेणी में शामिल है। इसके बाद 70 के दश्क की सुपरहिट फिल्म शोले में धर्मेद्र, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया गीत होली के दिन दिल मिल जाते हैं… और आपकी कसम में राजेश खन्ना व मुमताज पर फिल्माए जय-जय शिवशंकर…गीतों पर पांच दश्क बीत जाने के बाद भी लोग आज भी थिरकने लगते हैं।

इसे भी देखें….जानिए ‘होली’ के त्योहार से जुड़ी कुछ खास बातें


इसके बाद अमिताभ बच्चन व रेखा पर फिल्माया गया सिलसिला फिल्म का गीत रंग बरसे… गीत कई दशकों से होली पर बजने वाला पारंपरिक गीत बन चुका है। इस गीत के बिना आज होली का उत्सव अधूरा ही लगता है। इसके बाद शाहरुख खान और जूही चावला का डर फिल्म का यह होली का गीत अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना…, बागवान फिल्म का यह होली गीत होली खेले रघुवीरा…. होली के पर्व पर जम कर बजाया जाता है। साथ ही जवानी है दीवानी फिल्म का गाना बलम पिचकारी…स अक्षय और प्रियंका अभिनीत फिल्म वक्त का यह गाना लेट्स प्ले होली… आज युवाओं का पसंदीदा होली गीत बन चुका है।

प्रदीप शाही

LEAVE A REPLY