फ्लाइंग सिख फोर्टीज अस्पताल मोहाली में भर्ती

24 MAY 2021,

फ्लाइंग सिख 91 वर्षीय मिल्खा सिंह को सोमवार को फोर्टीज अस्पताल मोहाली में भर्ती कराया गया है। वे हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हुए थे और अपने घर पर ही क्वारैंटाइन थे। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उनके बेटे और गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने बताया कि उनके पिता की हालत स्थिर है लेकिन सेहत से संबंधी सभी जरूरी चीजों का खास ख्याल रखा जा रहा है। इसलिए एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एसिड अटैक पीड़ित के दर्द को ऐसे किया किताब में ब्यान, आप भी सोचने पर हो जाओगे मजबूर

उन्होंने बताया कि उनके पिता काफी कमजोर हो गए थे। वो एक दिन पहले से कुछ खा नहीं रहे थे। इसलिए परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का मन बनाया ताकि अस्पताल वह यहां डॉक्टरों की निगरानी में रहें। वे काफी मजबूत इंसान हैं और हमेशा पॉजिटिव सोचते हैं और जल्दी ही रिकवर करेंगे। जीव मिल्खा सिंह ने बताया कि वह दुबई में थे लेकिन पिता के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आते ही वे चंडीगढ़ में लौट आए।

-NAV GILL

LEAVE A REPLY