पीआईबी अधिकारी संजय कुमार का निधन

27 APRIL 2021,

भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार का आज सुबह कोविड-19 संक्रमण की वजह से निधन हो गया। उन्हें बीते कल दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

 

पीआईबी में उप-निदेशक (मीडिया और संचार) संजय कुमार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की प्रचार आवश्यकताओं की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा वे पर्यटन मंत्रालय के प्रचार कार्य के साथ भी जुड़े हुए थे।

ये ग्रह बनाता है इंसान को लीडर जानें आपकी कुंडली में कितना प्रभावी है यह ग्रह ?

आईआईएस में 34 वर्षों के शानदार करियर के दौरान उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत पीआईबी की विभिन्न प्रचार इकाइयों को अपनी सेवाएं दीं। इसके अलावा उन्होंने एक केंद्रीय मंत्री के पर्सनल स्टाफ के रूप में भी काम किया। वहीं संजय कुमार ने एनसीईआरटी में बतौर पीआरओ भी अपनी सेवाएं दी। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक पुत्र हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने संजय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आईआईएस अधिकारी संजय कुमार को उनकी पेशेवर क्षमता और लोक सेवा के प्रति समर्पण के लिए याद किया जाएगा।

LEAVE A REPLY