पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे 1.25 लाख फलदार पौधे

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा राज्य में बाग़बानी को उत्साहित करने के मकसद से राज्य के सरकारी स्कूलों में फलदार पौधे लगाने का फ़ैसला किया है।
अब नहीं होगा किसी को Cancer, जड़ से होगा ख़त्म || Dr. Biswaroop Roy Chowdhury
पंजाब सरकार की यह मुहिम 15 जुलाई, 2022 को पूरे राज्य आरंभ की जायेगी और पहले पड़ाव में 1.25 लाख से अधिक फलदार पौधे सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे।
दर्द खुद एक इलाज है रोग नहीं, कैसे करें दूर || Dr. Brajendra Arya ||
इस फ़ैसले संबंधी जानकारी देते हुये राज्य के बाग़बानी संबंधी मंत्री फौजा सिंह सरारी ने बताया कि राज्य सरकार कृषि विभिन्नता के क्षेत्र की तरफ विशेष ध्यान दे रही है जिससे किसानों की आय में विस्तार किया जा सके और उनको गेहूँ-धान के चक्र में से निकाला जा सके।
khulasa news ka : बिश्नोई की पेशी, कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार ने किया ऐलान
उन्होंने कहा कि फलदार पौधे लगाने की इस मुहिम के अगले पड़ाव में राज्य में बहते नदियों, सेम नालों और सड़कों के साथ-साथ फलदार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बाग़बानी विभाग की तरफ से लगाए जाने वाले इन पौधों की देखभाल को भी यकीनी बनाया जायेगा।
बारिश का मौसम त्वचा और बालों की मुश्किल न बढ़ा दे, घर में ही है इसका उपाय
इस मौके पर उन्होंने बाग़बानी विभाग की कार्य प्रणाली की समीक्षा भी की और अधिकारियों को हिदायत की कि पंजाब सरकार के स्वामित्व वाली खाली पड़ीं सरकारी ज़मीनों पर बाग़ लगाने सम्बन्धी नीति बनाएं।

LEAVE A REPLY