कैबिनेट मंत्री द्वारा स्वतंत्रता सेनानी विभाग और रक्षा सेवा विभाग के कामकाज की समीक्षा

चंडीगढ़:भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों  और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।
अब नहीं होगा किसी को Cancer, जड़ से होगा ख़त्म || Dr. Biswaroop Roy Chowdhury
आज यहां कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी तरफ से स्वतंत्रता सेनानी विभाग और रक्षा सेवा विभाग के कामकाज की समीक्षा की गई। स्वतंत्रता सेनानी विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुये उन्होंने हिदायत की कि पंजाब राज्य में इस समय जितने भी स्वतंत्रता सेनानी जीवित हैं, उनकी डायरैक्टरी बनाई जाये।
दर्द खुद एक इलाज है रोग नहीं, कैसे करें दूर || Dr. Brajendra Arya ||
उन्होंने अलग-अलग विभागों में स्वतंत्रता सेनानियों के लिए आरक्षित खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरवाने के लिए अलग-अलग विभागों को पत्र लिखने का भी आदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने हिदायत की कि स्वतंत्रता सेनानियों के इलाज के लिए कैशलैस हैल्थ योजना लागू करने की संभावनाएं भी तलाशी जाएँ। इस मीटिंग में प्रमुख सचिव श्री वी. के. मीना भी उपस्थित थे।
khulasa news ka : बिश्नोई की पेशी, कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार ने किया ऐलान
इसके इलावा कैबिनेट मंत्री ने रक्षा सेवा विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके विभाग के कामकाज का निरीक्षण किया।
बारिश का मौसम त्वचा और बालों की मुश्किल न बढ़ा दे, घर में ही है इसका उपाय
मीटिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत की कि पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार की तरफ से चलाईं जा रही सभी स्कीमों को यथावत लागू किया जाये।

LEAVE A REPLY