पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा नीरज चोपड़ा को दो करोड़ रुपए का ईनाम देने का ऐलान

चंडीगढ़, 7 अगस्त:

ओलम्पिक खेल में एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय सेना के सूबेदार नीरज चोपड़ा (वी.एस.एम.) की गौरवमयी उपलब्धि को सम्मानित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को भारत के इस एथलीट को दो करोड़ रुपए का विशेष इनाम देने का ऐलान किया है। नीरज ने टोक्यो में 87.58 मीटर की थ्रो के साथ जैवलिन में स्वर्ण पदक जीता।

Rahul Gandhi || LIVE ||

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भारत और सभी पंजाबियों के लिए गर्व की बात है। नीरज चोपड़ा जो भारतीय सेना का सिपाही है, के परिवार की पृष्ठभूमि पंजाब के साथ जुड़ी हुई है।

जि़क्रयोग्य है कि नीरज चोपड़ा ने भारत में अधिकतर समय अपनी प्रेक्टिस एन.आई.एस. पटियाला में की है। इससे पहले उसने 2018 में जकार्ता एशियाई खेल और गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीते। जैवलिन थ्रो में वह 88.07 मीटर की थ्रो के साथ भारत का मौजूदा रिकॉर्ड होल्डर है।

बाढ़ में फंसे गृह मंत्री, ऐसे निकाला बाहर, वीडियो आई सामने

नीरज ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था और अंडर 20 वर्ग में 86.48 मीटर की थ्रो के साथ विश्व रिकार्ड बनाया था।

ओलम्पिक खेल के इतिहास में व्यक्तिगत खेल में यह भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। पहला स्वर्ण पदक पंजाब के अभिनव बिंद्रा ने 2008 में बीजिंग में जीता था।

 

पंजाब के इस खिलाड़ी ने दागा था दूसरा गोल, घर पर लगा लोगों का तांता, देखें तस्वीरें

नीरज चोपड़ा ने अपनी पढ़ाई डी.ए.वी.कॉलेज चण्डीगढ़ से की है और 2016 में उसने भारतीय सेना में 4 राजस्थान राईफल्स ज्वाइन की थी।

-Nav Gill

LEAVE A REPLY