कुलतार सिंह संधवां द्वारा जत्थेदार अवतार सिंह हित के देहांत पर दुख प्रकट

चंडीगढ़ : पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने तख़्त श्री पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह हित की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। जत्थेदार हित 77 साल के थे और उनका शनिवार को निधन हो गया।

अनूठा मेला बावन द्वादशी का || Dandiya in Punjab ||

अपने शोक संदेश में स्पीकर ने कहा कि जत्थेदार हित के निधन के बारे में सुनकर उनको बहुत दुख हुआ है। उन्होंने दुखी परिवार के सदस्यों के साथ हमदर्दी प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शान्ति और परिवार को इस अपूरणीय क्षति सहन करने का बल प्रदान करने के लिए ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY