अमन अरोड़ा द्वारा एस.ए.एस. नगर और न्यू चंडीगढ़ में मौके पर जाकर विकास प्रोजैक्टों का जायज़ा

अधिकारियों को सभी प्रोजैक्ट निर्धारित समय के अंदर लागू करने के निर्देश
सैक्टर- 83 के एस.टी.पी. की अपग्रेडेशन के लिए जून, 2023 समय-सीमा तय की
चंडीगढ़ : एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और न्यू चंडीगढ़ को अति-आधुनिक सुविधाओं से लैस करके मॉडल शहर के तौर पर विकसित करने के लिए पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने गमाडा द्वारा लागू किए जा रहे अलग-अलग प्रोजेक्टों और विकास कार्यों की प्रगति का मौके पर जाकर जायज़ा लिया, जिससे ज़मीनी स्तर पर हो रहे विकास के बारे में जाना जा सके। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के अंदर मुकम्मल किए जाएं, परन्तु साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री ने एैरो-सिटी, आई.टी. सिटी, सैक्टर 88-89, सैक्टर-78 में स्पोटर््स कॉम्पलैक्स, पूर्व प्रीमियम अपार्टमैंट्स, ईको सिटी 1 और 2 मैडीसिटी, गाँव सिंहपुर में 20 एम.जी.डी. वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, सैक्टर-83 में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.) का दौरा करने के अलावा मोहाली में चल रहे अन्य प्रोजैक्टों की प्रगति का जायज़ा भी लिया। उन्होंने न्यू चंडीगढ़ तक पी.आर.-7 सडक़ के निर्माण और अन्य मास्टर प्लान सडक़ों के निर्माण कार्यों का भी जायज़ा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि खरीददारों को जायदादों का समय पर कब्ज़ा सौंपना उनकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहरी क्षेत्रों में आला दर्जे की सुविधाओं से लैस योजनाबद्ध व्यापारिक और आवासीय विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अमन अरोड़ा को अधिकारियों ने बताया कि तेज़ी से विकसित हो रहे मोहाली के विकास की भविष्य की माँग को ध्यान में रखते हुए गमाडा द्वारा सैक्टर-83 में स्थित मौजूदा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.) की क्षमता को नवीनतम एस.बी.आर. तकनीक के साथ 10 एम.जी.डी. से 15 एम.जी.डी. तक करने के लिए अपग्रेड किया जा रहा है।
उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि इस प्रोजैक्ट को जून, 2023 तक मुकम्मल किया जाए और साफ किए गए पानी का प्रयोग फ्लशिंग और प्लांटेशन के लिए किया जाए। गमाडा के अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि अथॉरिटी ने मोहाली और न्यू चंडीगढ़ के निवासियों को पीने योग्य पानी की सप्लाई सुनिश्चित बनाने के लिए कजौली हैडवर्कस से आने वाले पानी को साफ करने के लिए गाँव सिंहपुर में 20 एम.जी.डी. वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी कार्यशील कर दिया है।
अमन अरोड़ा ने अधिकारियों को कहा कि वह चल रहे प्रोजैक्टों को पूरा करने की रफ़्तार में तेज़ी लाएं, जिससे लोगों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस दौरे के समय आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री के साथ प्रमुख सचिव आवास निर्माण और शहरी विकास अजोए कुमार सिन्हा, गमाडा के मुख्य प्रशासक अमनदीप बांसल और चीफ़ टाऊन प्लानर पंजाब पंकज बावा और गमाडा के मुख्य इंजीनियर बलविन्दर सिंह भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY