अनमोल गगन मान द्वारा देश-विदेश के पर्यटकों को पंजाब आने का न्योता

कहा, पंजाब की समृद्ध विरासत, जीवन शैली और वातावरण सकून का स्रोत
चंडीगढ़ : पंजाब का दौरा करो, आप देखोगे कि पंजाब की समृद्ध विरासत, सभ्याचार और लोगों का विशाल दिल उनके पकवानों की तरह ही असली है। आप पंजाब में स्थित सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थान श्री हरिमन्दिर साहिब में विश्वव्यापी भाईचारे का सबक सीखते हो। पंजाब के विशेष ऐतिहासिक स्थान जलियांवाला बाग़ दर्शनीय हैं, जबकि इसके महल और अजायब घर इसकी पुरानी शान को दर्शाते हैं।
पंजाब में एक यात्रा का अनुभव सभ्याचार, विरासत, इतिहास और लोगों का आपसी प्यार ही सबको पंजाब की तरफ आर्कषित करता है। यह विचार पंजाब के पर्यटन और संस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री अनमोल गगन मान ने मुम्बयी में देश-विदेश के पर्यटन पर आयोजित एक इवेंट में अपने विचार सांझे करते हुये देश-विदेश के पर्यटकों को पंजाब आने का न्योता देते हुये प्रकट किये।
कैबिनेट मंत्री ने मुम्बयी में देश-विदेश के पर्यटन इवेंट में कहा है कि पंजाब की समृद्ध विरासत, जीवन शैली और वातावरण यकीनी तौर पर पर्यटकों के लिए सकून का स्रोत साबित होगा। उन्होंने अपने विचार सांझा करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार देश-विदेश के पर्यटकों के लिए राज्य को टूरिज्म हब बनाने और इसको और विकसित करने के लिए लगातार यत्नशील है। उन्होंने अलग-अलग राज्यों के प्रतिनिधियों को पंजाब की समृद्ध विरासत और ऐतिहासिक इमारतों और यहाँ की जीवन शैली संबंधी जानकारी दी।
उनकी तरफ से अलग-अलग देशों के पर्यटन बोर्डों और राज्य सरकारों के साथ बातचीत के दौरान देश के सभी राज्यों में पर्यटन को बढ़ाने और उत्साहित करने के लिए अपने दृष्टिकोण और विचारों का प्रगटावा किया। मुम्बयी में इस मौके पर समागम में पर्यटन विभाग की तरफ से पंजाब की विरासत, इतिहास और सभ्याचार को दर्शाती प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस प्रोग्राम में विभिन्न देशों के पर्यटन बोर्डों और राज्य सरकारों के पर्यटन बोर्डों के प्रतिनिधियों द्वारा शिरकत की गई।

LEAVE A REPLY