राज्य निवासियों के साथ किया हर वायदा पूरा करेंगें – मीत हेयर

सरकार की नीयत और नीति साफ़ और स्पष्ट, भ्रष्टाचार मुक्त नागरिक सेवाएं देना मुख्य प्राथमिकता
नौजवानों की ऊर्जा सही तरफ़ लाने के लिए बनाया जा रहा है खेल माहौल
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से लोगों के साथ किये वायदे पूरे करने की शुरुआत पहले छह महीनों में ही हो गई है। राज्य निवासियों के साथ किया हर वायदा पूरा करेंगे, यहाँ तक कि जो वायदे नहीं भी किये, उनको भी पूरा किया जायेगा। यह बात कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहाँ एक निजी चैनल की तरफ से करवाए प्रोग्राम के दौरान संबोधन के दौरान कही।
मीत हेयर ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से सबसे बड़ा वायदा 600 यूनिट मुफ़्त बिजली देने का पूरा किया गया जिससे 25 लाख घरेलू उपभोक्ताओं का पहले महीने ही ज़ीरो बिल आया। इसी तरह 15 अगस्त को राज्य में 100 आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत की गई। कच्चे मुलाजिमों को पक्के करने की कार्यवाही आरंभ कर दी है। 25 हज़ार सरकारी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई। एक-एक करके हर वायदा पूरा किया जा रहा है। इसके इलावा जो वायदे नहीं किये, वह भी पूरे किये जा रहे हैं जैसे कि एक विधायक-एक पैंशन, रसूखदारों से 9000 एकड़ कब्ज़ा छुड़वाया गया आदि।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकारी खजाने को घाटे में से निकाल कर लाभ में लाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार पर नकेल डाली गई है जिसके फलस्वरूप जी. एस. टी. में 27 प्रतिशत रिकार्ड विस्तार हुआ। नौजवानों के लिए नौकरी के मौके प्रदान करने के लिए उद्योगों को राज्य में निवेश के लिए प्रेरित किया जा रहा है। टाटा ग्रुप की तरफ से 2600 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है। प्रशासन सुधारों के ज़रिये निवेश समर्थकी माहौल सृजित किया जा रहा है। राज्य निवासियों को पारदर्शी, सुगम और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देना मुख्य प्राथमिकता है।
मीत हेयर ने आगे कहा कि नशों को जड़ से ख़त्म करने और पंजाब को खेल में फिर देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए खेल का माहौल सृजित किया जा रहा है। नौजवानों की ऊर्जा सही तरफ़ लाने के लिए खेल ही मुख्य साधन है। ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ को भरपूर समर्थन मिला है। राष्ट्रमंडल खेलों के खिलाडिय़ों को 9.30 करोड़ रुपए की राशि के साथ सम्मानित किया गया। पहली बार हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों को नकद राशि के साथ सम्मानित किया। प्रसिद्ध खिलाडिय़ों को वज़ीफ़ा देने के लिए ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर वज़ीफ़ा स्कीम शुरू की गई।

LEAVE A REPLY