सोने से कीमती हैं इस फूल के बीज, फायदे सुनकर उड़ जाएंगे होश

धर्मेन्द्र संधू

आपने सूरजमुखी का पौधा व फूल तो देखें ही होंगे। लेकिन इस फूल के बीज कितने गुणकारी हैं, यह शायद आप नहीं जानते। आज हम आपको सूरजमुखी के बीजों के ऐसे फायदे बताएंगे जो आपने शायद ही सुने हों। यह बीज कई प्रकार के रोगों व सेहत समस्याओं को दूर करते हैं।

इसे भी देखें…सुबह भूलकर भी खाली पेट न खाएं यह चीज़ें…उठाना पड़ सकता है नुकसान

सूरजमुखी के बीजों का ऐसे करें उपयोग

गुणों से भरपूर सूरजमुखी के बीजों का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। इन बीजों का छिलका निकालकर आप इन्हें कच्चा भी खा सकते हैं। हल्का भूनकर भी इन बीजों का सेवन किया जाता है। सलाद व दही में डालने से यह स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं। इसके अलावा सूरजमुखी के बीजों का सेवन परांठे या सैंडविच में भी किया जा सकता है या फिर आप इन बीजों को बारीक पीसकर आटे में मिला सकते हैं।

सूरजमुखी के बीज खाने के स्वास्थ्य लाभ

इसे भी देखें…देखने में यह पौधा लगता है हरा लेकिन शरीर के लिए है ‘सोना‘ खरा

कब्ज़ को दूर करते हैं सूरजमुखी के बीज

पेट की सबसे मुख्य समस्या कब्ज़ से निजात दिलाने वाले गुण सूरजमुखी के बीजों में पाए जाते हैं। इन बीजों में मुख्य रूप से फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट अच्छी तरह से साफ होता है।

शरीर में करते हैं ऊर्जा का संचार

दिन भर ऊर्जावान बने रहने के लिए करें सूरजमुखी के बीजों का सेवन जरूर करें। सूरजमुखी के बीज फैट, प्रोटीन व कार्बोहाईड्रेटस का अच्छा स्त्रोत हैं। अगर आप सुबह ब्रेक फास्ट में किसी भी रूप में इन बीजों का सेवन करते हैं तो सारा दिन शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है।

इसे भी देखें…मोटापा चुटकियों में होगा छूमंतर…आजमाएं यह आसान घरेलु उपाय

त्वचा के लिए गुणकारी हैं सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज में तेल भी पाया जाता है। अगर आप सूरजमुखी के बीजों का सेवन करते हैं तो इससे त्वचा को प्राकृतिक रूप से तेल मिलता है जिससे त्वचा की नमी बनी रहती है। इन बीजों के तेल में फैटी एसिड होते हैं जो बैक्टीरिया से त्वचा का बचाव करते हैं। इन बीजों में मौजूद विटामिन ई त्वचा की चमक को बढ़ाता है और सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से त्वचा को बचाता है।

बालों के लिए हैं लाभकारी

सूरजमुखी के बीज बालों के लिए भी फायदेमंद हैं। इनमें मौजूद जिंक बालों को पोषित करता है जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं। साथ ही इन बीजों में मौजूद विटामिन ई सिर की नसों में खून के प्रवाह को तेज करता है जिससे बालों के स्वास्थ्य में सुधार होता है।

इसे भी देखें…कब्ज व मुंह के छालों से हैं परेशान तो खाएं यह फल…

दिमाग के लिए लाभदायक हैं सूरजमुखी के बीज

दिमाग के लिए सूरजमुखी के बीज विशेष रूप से उपयोगी हैं। इनके सेवन से दिमाग शांत रहता है। इसका कारण इन बीजों में मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा का होना है। मैग्नीशियम दिमाग की नसों को शांत करने में मदद करता है, जिससे  मानसिक तनाव के साथ ही माइग्रेन की समस्या में भी राहत मिलती है।

कैंसर से बचाव करते हैं सूरजमुखी के बीज

कैंसर जैसे नामुराद रोग से बचने के लिए हैं सूरजमुखी के बीजों का सेवन जरूर करें। इनमें विटामिन ई के साथ ही सेलेनियम और कॉपर पाया जाता है। नियमित रूप में सूरजमुखी के बीज खाने से पेट व ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है। यह तत्व कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकते हैं।

इसे भी देखें…इस अचूक औषधि से थायराइड को करें बाय-बाय…

कोलेस्ट्रॉल को करते हैं कम

सूरजमुखी के बीज खाने से अच्छे व खराब दोनों प्रकार के कोलेस्ट्रॉल में संतुलन बना रहता है। इन बीजों में मोनो और पोलीसैच्युरेटेड फैट्स पाए जाते हैं। इन फैट्स को शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। इनसे खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। साथ ही सूरजमुखी के बीजों में फाइबर भी मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है।

दिल के लिए फायदेमंद हैं सूरजमुखी के बीज

दिल के रोगों से बचने के लिए आप अपने आहार में सूरजमुखी के बीजों को शामिल कर सकते हैं। जहां इन बीजों में मौजूद विटामिन सी दिल के रोगों से बचाव करता है वहीं विटामिन ई खून के प्रवाह को सही रखता है जिससे कोलेस्ट्रॉल खून वाली नाड़ियों में नहीं जमता और दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है।

इसे भी देखें…लंबी उम्र भोगनी है… तो भूलकर भी न करें यह काम

हड्डियों को बनाते हैं मजबूत

हड्डियों की समस्याओं व रोगों में सूरजमुखी के बीज खाने से लाभ होता है। इनमें मौजूद मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है, जिससे हड्डियों का लचीलापन भी बढ़ता है। मैग्नीशियम के साथ ही इन बीजों में मौजूद विटामिन ई भी गठिया रोग में लाभदायक सिद्ध होता है। इन बीजों को खाने से जोड़ों व हड्डियों के दर्द में आराम मिलता है। सूरजमुखी के बीजों में सूजन को कम करने वाले गुण भी होते हैं।

सूरजमुखी के बीज खाने के नुकसान

हालांकि सूरजमुखी के बीज कई रोगों व सेहत समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं लेकिन फिर भी इन बीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अध्ययनों में पाया गया है कि सूरजमुखी के बीजों का अधिक सेवन गुर्दों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो इन बीजों को न खाएं क्योंकि इनमें कैलोरी व फैट अधिक होती है। सूरजमुखी के बीज दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं लेकिन फिर भी दिल के रोगियों को सूरजमुखी के बीजों का किसी भी रूप में उपयोग व सेवन करने से पहले डाक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसके अलावा डायबिटीज व ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों को सूरजमुखी के बीजों से परहेज़ करना चाहिए।

इसे भी देखें…बच्चेदानी में गांठ या रसौली हमेशा कैंसर नहीं होता! uterus और pregnancy में कौनसी समस्याएं…

LEAVE A REPLY