शरीर बनेगा बलवान… हर कमजोरी होगी दूर… रोजाना खाएं यह चीज

धर्मेन्द्र संधू

प्राचीन समय में घरों में दूध, दही, घी भरपूर मात्रा में हुआ करता था। खासकर गांव के लोगों के घरों में पशु हुआ करते थे। लोग खुद ही दूध निकालते थे और बाद में उस दूध के विभिन्न उत्पाद बनाया करते थे। दूध से बनने वाला घी भी प्राचीन समय से लेकर आज तक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माना जाता है। लेकिन शर्त यह है कि आज मिलने वाला देसी घी शुद्ध हो। गाय के दूध से बना देसी घी उत्तम माना जाता है। अगर नियमित रूप से देसी घी का उपयोग व सेवन किया जाए तो कई प्रकार की सेहत समस्याओं से बचाव तो होता ही है साथ ही शरीर बलवान भी बनता है।

इसे भी देखें…इन बातों का रखें ध्यान..संक्रमण व रोग रहेंगे कोसों दूर

देसी घी का धार्मिक अनुष्ठानों में भी खास महत्व है। ज्योति जलाने व हवन के दौरान भी हवन सामग्री में देसी घी इस्तेमाल किया जाता है। देसी घी को दूध में डालकर पी सकते हैं, सब्जी या दाल में डालकर खा सकते हैं या फिर रोटी पर लगाकर खाया जा सकता है। इसके अलावा देसी घी से कई प्रकार के पकवान भी बनाए जाते हैं। देसी घी को किसी भी रूप में खाने के बाद ठंडा पानी पीने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे देसी घी गले में जम जाता है और गले संबंधी समस्याओं का कारण बनता है।

देसी घी के फायदे

शरीर की गर्मी को करे दूर

देसी घी खाने से शरीर की गर्मी दूर होती है। खासकर पेट की गर्मी के कारण होने वाले मुंह के छालों में आराम मिलता है। लगातार दवाई खाने से भी पेट में गर्मी हो जाती है। इस दौरान भी देसी घी फायदेमंद होता है। लेकिन किसी गंभीर रोग की दवाई खा रहे लोगों को देसी घी का सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।

इसे भी देखें…नहीं खानी पड़ेगी शूगर की दवा बस जान लें…क्या, कब, और कितना खाएं ?

शरीर बनता है बलवान

रोजाना किसी भी रूप में देसी घी खाने से शरीर बलवान बनता है और शरीर में नई शक्ति का संचार होता है। देसी घी में फैटी एसिड पाए जाते हैं जो कमजोरी को दूर करते हैं।

कैंसर की संभावना को कम करता है देसी घी

कैंसर की संभावना को कम करने वाले गुण गाय के घी में पाए जाते हैं। नियमित रूप से रोजाना गाय का घी खाने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। गाय का घी आंत और ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना को कम कर देता है।

इसे भी देखें…अच्छी सेहत के लिए Family डॉक्टर की नहीं, फैमली farmer की है जरूरत

आंखों के लिए गुणकारी है गाय का घी

आंखों से जुड़ी हर समस्या से निजात दिलाने वाले गुण गाय के घी में पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आंखों की समस्याओं से बचने के लिए रात को सोने से पहले एक चम्मच गाय के घी में एक चुटकी पिसी हुई कालीमिर्च डालकर खाने से फायदा होता है। इस मिश्रण को खाने के बाद एक गिलास गर्म दूध पी लें।

जोड़ों के दर्द से मिलती है राहत

जोड़ों के दर्द की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए देसी घी लाभकारी है। देसी घी में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द में आराम देते हैं।

दांतों व मसूड़ों की समस्याओं में उपयोगी

देसी घी दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद फॉस्फोरस दांतों को मजबूती प्रदान करता है साथ ही मसूड़ों के फूलने की समस्या में और मसूड़ों से खून आने पर देसी घी लाभकारी सिद्ध होता है।

इसे भी देखें…इस जड़ का रस पीते ही घोड़े से तेज दिमाग दौड़ेगा

दिमाग के लिए गुणकारी है देसी घी

दिमाग की कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित रूप में देसी घी खाना चाहिए। देसी घी में कई प्रकार के हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो दिमाग की शक्ति को बढ़ाते हैं जिससे याददाश्त बढ़ती है।

पाचन तंत्र के लिए है लाभदायक देसी घी

देसी घी खाने से पेट में एसिड का लेवल सही रहता है जिससे पाचन शक्ति मजबूत बनती है और पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

दिल के रोगों से करे बचाव

दिल के रोगों से बचने के लिए देसी घी को अपने आहार में शामिल करें । देसी घी में सेचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जिससे कॉलेस्ट्रोल का लेवल सही रहता है। कोलेस्ट्रोल का बढ़ता लेवल ही दिल के रोगों का कारण बनता है। लेकिन फिर भी दिल के रोग से ग्रसित लोगों को देसी घी का सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।

इसे भी देखें…बड़े काम का है यह पाउडर…पानी में घोलकर पीने से.. रोगों की होती है छुट्टी

त्वचा के लिए लाभदायक है देसी घी

देसी घी का सेवन करने से त्वचा का रूखापन दूर होता है। इसके अलावा देसी घी से चेहरे की मालिश भी की जा सकती है, इससे त्वचा को पोषण मिलता है।

LEAVE A REPLY