विश्व के चार देशों में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार के पार

-संक्रमित लोगों की संख्या 15.19 लाख

-विश्व में साढे 88 हजार से अधिक लोग हुए मौत का शिकार

प्रदीप शाही

कोरोना वायरस (COVID-19) का कहर विश्व में समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा है। विश्व के 208 देशों में कोरोना वायरस से लोग संक्रमित हो चुके हैं। सबसे अहम बात यह है कि कोविड-19 से चार देशों यूएसए, इटली, स्पेन और फ्रांस में मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार हो चुकी है। गौर हो यह सभी देश विश्व के प्रमुख देश हैं।

इसे भी देखें….टिक-टॉक के जरिए पाकिस्तान कर रहा भारत में दुष्प्रचार

कोरोना वायरस से अब तक 15 लाख 19 हजार 571 लोग विश्व में संक्रमित हो चुके हैं। जबकि मरने वालों की संख्या 88 हजार 550 हो चुकी है। सबसे खास औऱ सुखद बात यह है कि तीन लाख 31 हजार 14 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। बीते दिन समूचे विश्व में छह हजार 414 लोग काल का ग्रास बने। इनमें से सबसे अधिक 1940 लोग यूएसए में मौत का शिकार बने। मौजूदा समय तक विश्व में 1611 नए संक्रमण के केस सामने आ चुके हैं। इनमें से अब तक 95 लोग मर भी चुके हैं।

इसे भी देखें…..क्या कोरोना वायरस का वैक्सीन टेस्ट इस अफ्रीकन देश में होगा ?

विश्व में मौजूदा समय में इटली में सबसे अधिक 17 हजार 669 लोग मोत का शिकार हो चुके हैं। यहां पर अब तक एक लाख 39 हजार 422 लोग संक्रमित हो चुके हैं। विश्व में इटली सूची में पहले स्थान पर है। जहां पर मरने वालों की संख्या सबसे अधिक है। दूसरे स्थान में विश्व का सबसे शक्तिशाली देश यूएसए हैं। जहां पर मरने वालों की संख्या 14 हजार 797 हो चुकी है। यहां पर चाल लाख 35 हजार 160 लोग संक्रमित हैं। विश्व में स्पेन वह देश है, जहां पर संक्रमण से पीडितों की संख्या एक लाख 48 हाजार 220 है। औऱ यहां पर 14 हजार 792 लोग मौत का शिकार हो चुके हैं। वहीं विश्व में कोरोना वायरस से मरने वालों की सूची में फ्रांस चौथे स्थान पर है। इस देश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या एक लाख 12 हजार 950 है। यहां पर 10 हजार 869 लोग मौत के आगोश में जा चुके हैं।

इसे भी देखें….आंखों की बढ़ेगी रोशनी…शूगर से मिलेगा छुटकारा…खाएं यह सब्जी

LEAVE A REPLY