रोगों से बचना है तो…रोज़ाना खाएं यह चीज़ 

धर्मेन्द्र संधू

सेहतमंद रहने के लिए शरीर को पोषक तत्वों, विटामिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट्स और अन्य तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं, उनमें से एक हैविटामिन डी विटामिन डी की कमी के कारण कई प्रकार की सेहत समस्याएं पैदा हो सकती हैं। विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं और कई तरह के संकेत देखने को मिलते हैं।

इसे भी देखें…मोतियों से चमकेंगें दांत…आप कहेंगे पहले क्यों नहीं बताया यह तरीका

विटामिन डी की कमी के लक्षण

दांतों हड्डियों का कमजोर होना

हड्डियों और दांतों के लिए कैल्शियम की तरह ही विटामिन डी भी बेहद जरूरी है। विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और साथ ही मांसपेशियों में दर्द भी महसूस होता है। इसके अलावा दांतों का कमजोर होना और दर्द रहना भी विटामिन डी की कमी के लक्षण हैं।

थकान रहना

अगर आप खुद को थका हुआ महसूस करते हैं तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। ज्यादा थकान और आलस रहना विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा विटामिन डी की कमी के चलते मूड पर भी असर पड़ता है जिससे मानसिक तनाव जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

इसे भी देखें…इस सब्ज़ी के फायदे सुनकर आप कहेंगे…पहले क्यों नहीं खाई यह सब्ज़ी

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

अचानक से ब्लड प्रेशर का बढ़ना भी विटामिन डी की कमी को दर्शाता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर का लेवल भी बढ़ता है तो विटामिन डी की जांच करवाएं।

विटामिन डी की कमी होने के कारण

विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए धूप में बैठना जरूरी है। अगर आप सारा दिन बंद कमरे में या दफ्तर में काम करते हैं तो आपको विटामिन डी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए थोड़ी देर धूप में जरूर बैठें। इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा तेज धूप ना हो क्योंकि ज्यादा तेज धूप त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसके अलावा आहार में विटामिन डी युक्त पदार्थों का सेवन करने से भी विटामिन डी की कमी हो जाती है। इसलिए घर पर मौजूद विटामिन डी युक्त पदार्थों को अपने भोजन या आहार का हिस्सा बना लें ताकि विटामिन डी की कमी हो।

इसे भी देखें…पेट की इस समस्या को हल्के में लेना.. पड़ सकता है महंगा…

विटामिन डी की कमी को पूरा करते हैं यह पदार्थ

अंडे का सेवन

अंडा खाने से विटामिन डी की कमी धीरे धीरे पूरी होने लगती है। खासकर अंडे का सफेद भाग विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत है। इसलिए विटामिन डी पाने के लिए अंडा जरूर खाएं।

मशरूम को अपने आहार में करें शामिल

विटामिन डी की कमी का सामना कर रहे लोगों के लिए मशरूम दवाई की तरह काम करता है। मशरूम में भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। आप मशरूम की सब्जी बनाकर या मशरूम को भून कर खा सकते हैं।

संतरे का जूस है फायदेमंद

विटामिन डी की कमी को पूरा करने वाले गुण संतरे के जूस में पाए जाते हैं। संतरे में विटामिन सी के साथ ही विटामिन डी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए संतरे का जूस पी सकते हैं।

इसे भी देखें…पेट से लेकर दिमाग के रोगों की छुट्टी करती है… इस फूल की जड़

दूध और दूध से बने उत्पादों का सेवन

विटामिन डी की कमी को दूर करने और हड्डियों की समस्याओं से बचने के लिए अपने आहार में दूध, दही और पनीर को शामिल कर लें। यह पदार्थ कैल्शियम के साथ ही विटामिन डी से भी भरपूर होते हैं। अगर आप रोजाना एक गिलास दूध पीते हैं या पनीर और दही खाते हैं तो आप विटामिन डी की कमी से बच सकते हैं।

सोया उत्पाद हैं उपयोगी

सोया फूड यानी सोया उत्पाद जैसे सोया मिल्क, टोफू और सोयाबीन की बड़ियों में भी विटामिन डी पाया जाता है। इन पदार्थों का इस्तेमाल कर विटामिन डी की कमी से बचा जा सकता है।

मछली का सेवन

जो लोग मांसाहारी हैं, वह बाकी पदार्थों के स्थान पर मछली भी खा सकते हैं। मछली की कुछ प्रजातियां ऐसी हैं जिनमें विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जैसे सैमन और साल्मन मछली विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत है।

इसे भी देखें…नहीं होगी एलर्जी… बदलते मौसम में रहेंगे फिट…

ज्यादा विटामिन डी लेने के नुकसान

हालांकि विटामिन डी शरीर के लिए जरूरी तत्व है लेकिन इसकी अधिक मात्रा शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है। मुख्य रूप से विटामिन डी की बढ़ी हुई मात्रा गुर्दों के रोगों का कारण बन सकती है साथ ही विटामिन डी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करने से खून में कैल्शियम की मात्रा बढ़ सकती है जो आगे चलकर कई समस्याओं का कारण बनती है। इसके अलावा विटामिन डी का बढ़ा हुआ लेवल उल्टी कब्ज जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है।

LEAVE A REPLY