मुख्यमंत्री ने नव-नियुक्त कृषि विकास अफसरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

-‘घर -घर रोजग़ार’ प्रोग्राम के अंतर्गत 400 अन्य कृषि अफसरों की भर्ती शीघ्र

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज कृषि और किसान कल्याण विभाग में भर्ती किये 139 कृषि विकास अफसरों (ए.डी.ओज़) में से सात अफसरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने 400 अन्य कृषि विकास अफ़सर भर्ती करने का ऐलान किया। 

आज बाद दोपहर यहां मुख्यमंत्री निवास पर नये कृषि अफसरों को नियुक्ति पत्र सौंपने के अवसर पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि कृषि विकास अफसरों के 400 अन्य पद पंजाब लोक सेवा कमीशन के द्वारा भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि नौजवान लडक़े -लड़कियों के नये बैंच के साथ कृषि विभाग को और मज़बूती मिलेगी जिससे विभाग द्वारा किसानों के कल्याण के लिए शुरु किए प्रोग्रामों और स्कीमों का और प्रसार करने में सहायता मिलेगी।

राज्य के नौजवानों को रोजग़ार देने के प्रति अपनी सरकार की दृढ़ वचनबद्धता ज़ाहिर करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि अब तक 1.65 लाख किसानों को रोजग़ार मुहैया करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार नौकरियों के नये मौके पैदा करने के लिए साकारात्मक वातावरण और ढांचा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि नौकरियों के मौके प्रदान करने के साथ ही नौजवानों को नशे जैसी बीमारियोंं से दूर रखा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार नौजवानों को रोजग़ार देने के प्रति अपनी सरकार के चुनावी वायदे को हर हाल में पूरा करेगी।

कृषि अफसरों को बधाई देते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उनको धरती के निचले पानी के बहुमूल्य खजाने को बचाने और अन्य खेती मसलों पर किसानों को अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए समर्पित भावना के साथ जुट जाने का न्योता दिया है।

नव -नियुक्त अफसरों को अपनी शुभ कामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री ने उनको किसानों के कल्याण के लिए पूरी लगन और तनदेही के साथ ड्यूटी निभाने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग ग्रामीण आर्थिकता की रीड़ की हड्डी है, जिससे किसानों को कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों संबंधी सही सीख की जि़म्मेदारी कृषि विभाग के कंधों पर है।

   इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास विसवाजीत खन्ना ने मुख्यमंत्री को बताया कि विभाग में नव-नियुक्त 139 कृषि विकास अफसरों में से 29 लड़कियाँ नियुक्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों की तैनाती कपास पट्टी, पासार सेवाओं, भू परीक्षण लैबोरेटरियों और अफसरों की कमी का सामना कर रहे जिलों में की जायेगी। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों को पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी, लुधियाना में प्राथमिक प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें कृषि विभाग के एक्टोंं और कानूनों संबंधी विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई जायेगी जिससे यह अधिकारी कृषि संबंधी कानूनों और स्कीमों को सही ढंग के साथ फील्ड में लागू करने के साथ-साथ किसानों को तकनीकी जानकारी मुहैया करवा सके।

इस मौके पर मुख्य सचिव करन अवतार सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास विसवाजीत खन्ना, प्रमुख सचिव वित्त अनिरूद्ध तिवाड़ी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह और डायरैक्टर कृषि जसबीर सिंह बैँस उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY