पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों में खेल का मानक ऊँचा उठाने के लिए सभी जि़लों में डी.एम. स्पोर्टस नियुक्त करने का फैसला

चंडीगढ़, 25 सितम्बर:
पंजाब सरकार ने स्कूलों में खेल का मानक ऊँचा उठाने के लिए सभी जि़लों में डी.एम. (जि़ला मैंटर) स्पोर्टस नियुक्त करने का फ़ैसला किया है। शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला की मंज़ूरी के बाद डायरैक्टर स्कूल शिक्षा (एलिमेंट्री शिक्षा) ने डी.एम. स्पोर्टस तैनात करने के लिए सूची जारी कर दी है।

 

चुटकियों में दूर होगी Acidity की समस्या आपने नहीं आजमाया होगा अब तक ये तरीका #DrVijataArya

इसकी जानकारी देते हुए आज यहाँ स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्कूलों में खेल के मानक को ऊँचा उठाने और समूह जि़लों में खेल गतिविधियों को सुचारू ढंग से चलाने के लिए यह फ़ैसला लिया गया है। प्रवक्ता के अनुसार ‘पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब’ की तरह ही ‘खेलो पंजाब, तंदुरुस्त पंजाब’ प्रोजैक्ट में डी.एम. स्पोर्टस नियुक्त किए गए हैं।
प्रवक्ता के अनुसार तैनात किए गए डी.एम. स्पोर्टस जि़ला स्तर पर खेल की मोनिटरिंग करेंगे और सुबह की सभा को प्रभावशाली बनाने के लिए शारीरिक शिक्षा लैक्चररों / अध्यापकों को सुझाव और प्रशिक्षण देने के साथ-साथ निगरानी भी करेंगे। यह डी.एम. स्पोर्टस ‘खेलो पंजाब, तंदुरुस्त पंजाब’ प्रोजैक्ट अधीन विद्यार्थियों का मुल्याकंन करवाएंगे और हरेक स्कूल में टेलेंट हंट और सालाना एथलैटिक मीट करवाने को यकीनी बनाएंगे। इसके साथ ही यह शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के प्रशिक्षण और सैमीनार प्रोग्राम आयोजित करवाएंगे। यह गतिविधियां कोविड-19 के बाद स्कूल खुलने पर करवाई जाएंगी। 

3 दिन तक जारी रहेगा रेल रोको आंदोलन खेती ऑर्डिनेंस बिल रद्द करने की मांग को लेकर है आंदोलन

प्रवक्ता के अनुसार कुलविन्दर सिंह को अमृतसर, गुरचरन सिंह को बठिंडा, गुरमन सिंह को फरीदकोट, पंकज कम्बोज़ को फ़ाजिल्का, इकबाल सिंह रंधावा को जालंधर, सुखविन्दर सिंह को कपूरथला, रणजीत सिंह को श्री मुक्तसर साहिब, रजिन्दर सिंह को पटियाला, अरुण कुमार को पठानकोट, बलविन्दर सिंह को रूपनगर और परमवीर कौर को एस.ए.एस. नगर का डी.एम. स्पोर्टस नियुक्त किया गया है। यह सभी फिजिक़ल एजुकेशन के लैक्चरर हैं। इसी तरह ही सिमरदीप सिंह को बरनाला, अक्षय कुमार को फिऱोज़पुर, गुरसेवक सिंह को श्री फतेहगढ़ साहिब, इकबाल सिंह को गुरदासपुर, दलजीत सिंह को होशियारपुर, अजीत पाल सिंह को लुधियाना, गुरदीप सिंह को मानसा, इन्दरपाल सिंह को मोगा, जसवीर सिंह को शहीद भगत सिंह नगर, वरिन्दर सिंह को संगरूर और कुलविन्दर कौर को तरन तारन का डी.ऐम. स्पोर्टस नियुक्त किया गया है। यह सभी डी.पी.ई. हैं।
-NAV GILL

LEAVE A REPLY