गुणों का खज़ाना है यह फल…रोगों की करता है जड़ से छुट्टी…

धर्मेन्द्र संधू

जिंदा रहने के लिए भोजन जरूरी है। इंसान के लिए भोजन के अलावा फलों का भी खास महत्व है क्योंकि फलों से भी शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं। फलों को आहार में शामिल करके कई रोगों समस्याओं से बचा जा सकता है। एक ऐसा ही गुणकारी फल है ‘अंगूर’अंगूर को सुखाने के बाद ही किशमिश बनाया जाता है।

इसे भी देखें…दिल और गुर्दों के रोगों से बचना है तो खाएं यह मौसमी सब्ज़ी

अंगूर खाने के फायदे

अंगूर पाचन शक्ति में करता है सुधार

अंगूर में पाचन शक्ति को मजबूत करने वाले गुण पाए जाते हैं। अंगूर खाने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है और पेट आसानी से साफ होता है। अंगूर में मौजूद तत्व भूख को बढ़ाते हैं इसलिए भूख लगने की समस्या को दूर करने के लिए भी अंगूर खाया जा सकता है।

गुर्दों के रोगों से बचना है तो खाएं अंगूर

अंगूर खाने से गुर्दों की समस्याओं से बचा जा सकता है। खासकर मधुमेह के रोग का असर गुर्दों पर भी पड़ता है और इस दौरान अंगूर का सेवन करने से फायदा होता है लेकिन मधुमेह के रोगी अंगूर खाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अंगूर में पाए जाने वाले तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स गुर्दों के रोगों से बचाव करते हैं।

इसे भी देखें…घरेलू परेशानियों को दूर करना है तो…एक बार आजमाएं यह तरीका

वजन कम करने में मददगार हैं अंगूर

अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं और आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो अंगूर जरूर खाएं। अंगूर के बीजों में एंटी आबेसिटी गुण होते हैं जो मोटापे से छुटकारा दिलाते हैं।

त्वचा के लिए लाभकारी हैं अंगूर

अंगूर खाने से शरीर को तो पोषक तत्व मिलते ही हैं साथ ही त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए अंगूर को पीसकर चेहरे पर लगाने से फायदा होता है। इस पेस्ट से चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं वहीं यह पेस्ट सनबर्न से भी राहत दिलाता है साथ ही चेहरे के कील-मुंहासें दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। कील-मुहांसों को दूर करने के लिए चेहरे पर अंगूर का रस भी लगा सकते हैं।

 कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं अंगूर

शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल का लेवल कई सेहत समस्याओं रोगों का कारण बनता है। इस समस्या में अंगूर फायदेमंद है। अंगूर खाने से शरीर के बुरे कोलेस्ट्रॉल कम होते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है। अंगूर के बीजों में मुख्य रूप से हाइपोलिपिडेमिक नामक तत्व पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल में सुधार करता है।

इसे भी देखें…आपकी यह एक गलती बन सकती है पेट के रोगों का कारण

आंखों के लिए लाभदायक हैं अंगूर

आंखों की रोशनी का सही होना जरूरी है। आंखों के स्वास्थ्य के लिए अंगूर को अपने आहार में शामिल करें। अंगूर में बढ़ती उम्र के साथ आंखों की कमजोर होती रोशनी को सही रखने वाले गुण होते हैं।

पेट की गर्मी को करते हैं दूर

अंगूर खाने से पेट की गर्मी दूर होती है। पेट की गर्मी को दूर करने के लिए रात को 20 के करीब अंगूर पानी में भिगो दें और सुबह इन अंगूरों का रस निकाल लें। इस रस को नियमित रूप से पीने से पेट की गर्मी शांत हो जाती है।

खून की कमी होती है दूर

एनीमिया यानी खून की कमी को दूर करने के लिए नियमित रूप से अंगूर खाएं। अंगूर में मौजूद गुण धीरे-धीरे खून की कमी को दूर करते हैं। इसके अलावा अगर आप भोजन करने के 1 घंटे बाद अंगूर का रस पीते हैं तो एनीमिया की समस्या से जल्दी छुटकारा मिलता है।

इसे भी देखें…पेट की इस समस्या को हल्के में लेना.. पड़ सकता है महंगा…

ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को करें कम

अंगूर खाना महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। अंगूर में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या को दूर करने वाले गुण पाए जाते हैं। अगर महिलाएं अपने आहार में अंगूर को शामिल कर लें तो ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है।

संक्रमण से बचाव करते हैं अंगूर

मौसम बदलने पर अक्सर कई प्रकार के संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। अंगूर में एंटीवायरल गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो वायरल यानी संक्रमण से बचाव करते हैं।

दिल के रोगों से बचना है तो खाएं अंगूर

दिल के रोगों से बचने के लिए अंगूर जरूर खाएं। अंगूर खाने से ब्लड प्रेशर का लेवल सही रहता है। साथ ही काले अंगूर में फ्लेवोनॉयड्स नामक तत्व पाया जाता है जो खून को जमने से रोकता है जिससे हार्ट अटैक होने का खतरा कम हो जाता है।

इसे भी देखें…कोरोना पर Dr Biswaroop Roy का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा..

अंगूर खाने के नुकसान

अंगूर खाने से शरीर को ऐसे पोषक तत्व मिलते हैं जो कई रोगों से बचाव करते हैं लेकिन अधिक मात्रा में अंगूर खाने से पेट की समस्याएं जैसे दस्त, अपच उल्टी आदि हो सकती हैं। इसके अलावा अंगूर में वजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं लेकिन इसके उल्ट अगर अंगूर का सेवन अधिक किया जाए तो वजन बढ़ भी सकता है।

LEAVE A REPLY