कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भगवंत मान को कांग्रेस में शामिल करने संबंधी बिट्टू के सुझाव पर हैरानी ज़ाहिर की पार्टी नेताओं को ऐसी सार्वजनिकबयानबाज़ी से संयम बनाए रखने के लिए कहा

-ऐसे मामले पार्टी स्तर पर ही उठाने के लिए कहा
चंडीगढ़ : कांग्रेस के संसद मैंबर रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान को पंजाब कांग्रेस में शामिल करने के दिए सुझाव पर तीखी प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने समूह पार्टी नेताओं को ऐसी सार्वजनिक बयानबाज़ी से संयम बनाए रखने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी पार्टियों के नेताओं को कांग्रेस पार्टी में लाने संबंधी कोई भी फ़ैसला लेना पार्टी हाई कमांड के अधिकार क्षेत्र में होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मसलों के साथ संबंधित विचार-विमर्श करने के लिए पार्टी मंच ही सही जगह होती है।
श्री बिट्टू द्वारा वर्ष-2019 के चुनाव से पहले संगरूर से आप के संसद मैंबर भगवंत मान को कांग्रेस में शामिल करने बारे दिए बयान पर हैरानी ज़ाहिर करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि लुधियाना के संसद मैंबर को अपने विचार या तो पार्टी के जनरल सचिव और पंजाब कांग्रेस के प्रधान के पास या फिर उनके (मुख्यमंत्री) पास ज़ाहिर करने चाहिए थे।
मुख्यमंत्री ने कहा लोकतांत्रिक संस्था होने के नाते कांग्रेस पार्टी श्री बिट्टू की सलाह पर अंदरूनी स्तर पर विचार सकती है और अंतिम फ़ैसला पार्टी हाई कमांड का होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के नियमों के मुताबिक किसी संसद मैंबर को पार्टी में शामिल करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान की विशेष स्वीकृति की ज़रूरत होती है।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि श्री बिट्टू पार्टी के सीनियर नेता होने के नाते पार्टी की कार्य प्रणाली से भलीभांती अवगत हैं जिस लिए उनको ऐसे मामलों में अपेक्षित प्रक्रिया अपनानी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ संबंधित मामलों को सार्वजनिक तौर पर उठाना पार्टी के संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के अंदरूनी मसलों को उठाने या विचारने के लिए मीडिया उपयुक्त मंच नहीं है और उन्होंने सभी कांग्रेसी नेताओं को ऐसे मामलों पर अनुशासित दृष्किोण अपनाने का न्योता दिया। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि ऐसी बयानबाज़ी अटकलों को बढ़ावा दे सकती हैं जो आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए घातक साबित जो सकती है।

LEAVE A REPLY