अब 600 साल पुराने शहर अहमदाबाद का नया नाम होगा कर्णावती

देश भर में शहरों के नाम बदलने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद और फैजाबाद के नाम बदलने की घोषणा के बाद गुजरात मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी अहमदाबाद शहर के नाम बदलने की घोषणा कर दी है। अब इस शहर का नाम कर्णावती हो जाएगा।


अहमदाबाद शहर सबरमती नदी के तट पर मुबंई की उत्तर दिशा में स्थित है। इस शहर की सबसे खास बात यह भी है कि यह देश का पहला और एकमात्र शहर है जिसे यूनेस्को ने वर्लड हेरिटेज सिटी के तौर पर मान्यता दी हुई है।

महाकाल से शिव ज्योतिर्लिंगों के बीच कैसा सम्बन्ध है……??

इस शहर की स्थापना 1411 एडी में सुलतान अहमदशाद ने 600 साल पहले स्थापित किया था। अहमदाबाद में महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना की थी। अहमदाबाद शहर बुनाई की कारीगरि के लिए विख्यात है। इतिहासकारों अनुसार चालुक्य शासक कर्ण ने भील शासक को युद्ध में पराजित तक साबरमती नदी के तट पर कर्णावती शहर को बसाया था। जो बाद में अहमदबाद शहर के नाम से जाना गया।

LEAVE A REPLY