अगर खाना खाने के बाद आप भी खाते हैं यह चीज़….तो हो जाएं खुश

अकसर आप किसी होटल या रेस्टोरेंट में जाते हैं तो वहां खाना खाने के बाद आपने मिश्री व सौंफ जरूर खाई होगी। लेकिन आप जानते हैं कि अनजाने में मुंह का स्वाद ठीक करने के लिए खाई गई सौंफ व मिश्री स्वास्थ्य के लिए कितनी फायदेमंद हो सकती है। आज हम आपको मिश्री खाने से होने वाले ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

इसे भी देखें…यह रस शरीर की हर बीमारी को करता है दूर

मिश्री को कैंडी शुगर या रॉक शुगर भी कहा जाता है। इसका उपयोग कई प्रकार की औषधियों में किया जाता है। वैसे भी पाचन तंत्र के लिए मिश्री बेहद फायदेमंद मानी जाती है। औषधीय गुणों से भरपूर मिश्री गन्ने और पाल्म ट्री के रस से तैयार की जाती है। पाल्म ट्री यानि ताड़ के पेड़ से बनाई गई मिश्री को ताल मिश्री कहा जाता है। मिश्री छोटे दानों के रूप में भी मिलती और धागे वाली मिश्री भी बाज़ार में आसानी से मिल जाती है।

मिश्री खाने के फायदे

पाचन तंत्र में करे सुधार 

अगर आप मिश्री का उपयोग सौंफ के साथ करते हैं तो यह एक प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर का काम करता है। इसके अलावा सौंफ और मिश्री का सेवन पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से पेट की समस्याओं गैस, बदहज़मी व एसिडिटी से राहत मिलती है। इससे पाचन क्रिया उत्तेजित होती है और भोजन अच्छी तरह से पचता है। 

इसे भी देखें…फिट व खूबसूरत दिखने के लिए रोजाना करें… इस फल का सेवन

सर्दी-खांसी से दिलाए राहत

मिश्री में गले की समस्याओं खासकर सर्दी-खांसी व गले की खराश को दूर करने वाले औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। प्राचीन समय में गायक गले को साफ रखने व खराश को दूर करने के लिए मिश्री का सेवन करते थे। आज भी गायक गले को साफ करने के लिए मिश्री का सेवन करते हैं। इसके लिए मिश्री को मुंह में रखकर चूसने से गले की खराश के साथ ही खांसी में भी आराम मिलता है। इसके अलावा देशी घी में मिश्री और काली मिर्च का पाउडर मिलाकर रात को सोने से पहले खाने से पुरानी खांसी भी दूर होती है।

ऊर्जा के स्तर को बढ़ाए

मिश्री पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है। भोजन करने के बाद शरीर सुस्त होने लगता है। लेकिन भोजन करने के बाद तुरंत मिश्री खाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है। खासकर जब मिश्री के साथ सौंफ का सेवन किया जाता है तो इससे भोजन आसानी से पचता है और शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है। 

शरीर को करती है ठंडक प्रदान

आयुर्वेद के अनुसार मिश्री की तासीर ठंडी मानी जाती है। खासकर गर्मी के मौसम में मिश्री को मिलाकर कई प्रकार के पेय पदार्थ बनाए जाते हैं। आप गर्मी से राहत पाने व शरीर को अंदर से ठंडक देने के लिए एक गिलास ठंडे पानी में मिश्री घोलकर पी सकते हैं। इससे ठंडक के साथ ही शरीर को ऊर्जा भी मिलती है।

इसे भी देखें…कब्ज व मुंह के छालों से हैं परेशान तो खाएं यह फल…

मुंह के छालों को करे ठीक

मुंह में छाले होने पर कुछ भी खाना-पीना मुश्किल हो जाता है। इन्हें दूर करने के लिए मिश्री उपयोगी सिद्ध होती है। इसके लिए मिश्री और इलायची को बराबर पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर का पेस्ट बनाकर, इस पेस्ट को दिन में 2-3 बार छालों पर लगाने से आराम मिलता है।

बच्चों के मानसिक विकास में लाभकारी

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए मिश्री बेहद लाभकारी है। नियमित रूप में रात को सोते समय बच्चों को दूध में मिश्री डालकर पिलाने से फायदा होता है। इससे बच्चों की याददाश्त में सुधार होता है। बच्चों की मानसिक थकान दूर होती है और एकाग्रता बढ़ती है।

वजन कम करने में करे मदद

वजन कम करने के लिए भी मिश्री और सौंफ का पाउडर एक दवाई की तरह काम करता है। मिश्री और सौंफ को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। इस पाउडर का सुबह के समय गर्म पानी के साथ सेवन करने से प्राकृतिक रूप में वजन कम होना शुरू हो जाता है।

बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं के लिए है गुणकारी

मिश्री का सेवन बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं के लिए विशेष गुणकारी माना जाता है। मिश्री खाने से स्तनपान करवाने वाली महिलाओं का मूड सही रहता है। मिश्री चिड़चिड़ापन दूर करके मूड को हल्का करती है।

इसे भी देखें…खून को साफ कर.. दिल के रोगों से बचाएगा यह घरेलु मसाला

खून की कमी को करे दूर

मिश्री खाने से खून की कमी दूर होती है। रोजाना मिश्री खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।  खून की कमी होने पर थकान महसूस होती है और घबराहट होती है। इसलिए इन समस्याओं से बचने के लिए नियमित रूप में मिश्री जरूर खाएं। 

नाक से खून बहने की समस्या में लाभदायक

मिश्री की तासीर ठंडी होती है। इसलिए नाक से खून बहने की समस्या से निजात मिलती है। नाक से खून बहने की समस्या आम बात है खासकर गर्मियों के मौसम में यह समस्या और भी बढ़ जाती है। इसके लिए ठंडे पानी में मिश्री घोलकर पीने से आराम मिलता है। इससे दिमाग को ठंडक भी मिलती है।

प्रजनन क्षमता को बढ़ाए

मिश्री का उपयोग पुरुषों के यौन स्वास्थ्य में सुधार करता है। इसके नियमित सेवन से प्रजनन क्षमता भी बढ़ती है। यौन स्वास्थ्य में सुधार और प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए प्राचीन काल से ही मिश्री का उपयोग दूध, दही और घी में मिलाकर किया जाता रहा है। इसलिए पुरुष व महिलाएं दोनों ही नियमित रूप में मिश्री खा सकते हैं। पुरुषों को रात को सोने से पहले दूध में मिश्री और केसर पीना चाहिए इससे प्रजनन क्षमता में वृद्धि के साथ ही यौन स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।

इसे भी देखें…हर उम्र में आंखों की रोशनी होगी तेज…करें इस फल का सेवन

नोट: मिश्री का सेवन चाहे कई प्रकार की सेहत समस्याओं में फायदेमंद है लेकिन फिर भी शुगर या मधुमेह के रोगी मिश्री के किसी भी प्रकार के उपयोग से परहेज़ करें क्योंकि इसका सेवन शुगर के रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY