55,000 करोड़ रुपए की लागत वाले राष्ट्रीय मार्गों और अन्य सडक़ प्रोजैक्टों से पंजाब के विकास को मिलेगा बढ़ावा

लोक निर्माण मंत्री द्वारा राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजैक्टों की समीक्षा, एन.एच.ए.आई. को सडक़ संपर्क सम्बन्धी कार्यों में तेज़ी लाने के लिए कहा

चंडीगढ़: राज्य में सडक़ नैटवर्क को मज़बूती देने और अधिक बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार 55,000 करोड़ रुपए की लागत से 1288 किलोमीटर लंबाई वाले 32 बड़े सडक़ प्रोजैक्टों पर काम कर रही है। यह प्रगटावा पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज यहाँ पंजाब भवन में लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एन.एच.ए.आई.) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए किया।

कैसे करें अपने पार्टनर के साथ विंकेड प्लान और हो जाए रिश्ता मजबूत || tours & travel || life partner

कैबिनेट मंत्री ने और जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों के हितों के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। मंत्री को बताया गया कि एन.एच.ए.आई. राज्य में नए सडक़ प्रोजैक्टों पर काम कर रही है, जिसमें 1286 किलोमीटर ग्रीनफील्ड और 505 किलोमीटर ब्राऊनफील्ड सडक़ प्रोजैक्ट शामिल हैं और 1288 किलोमीटर के 32 प्रोजैक्टों के लिए लगभग 55,000 करोड़ रुपए के कार्य आवंटित किए गए हैं, जिनमें से 8 प्रोजैक्ट प्रगति अधीन हैं, जबकि बाकी प्रोजैक्टों के शुरू होने की तारीख़ जल्द ही निश्चित की जाएगी।

लैपटॉप को खराब होने से बचाने के ये उपाय है बहुत कारगर। || laptop || computer ||

इसके अलावा, जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग से जंडियाला गुरू बाइपास के द्वारा तरन तारन, सर्वांगीण सडक़ विकास के अंतर्गत राज्य के सडक़ नैटवर्क का विकास, सुल्तानपुर लोधी को ब्यास के साथ जोडऩे की संभावनाएं तलाशना, जिससे श्री गुरु नानक देव जी से सम्बन्धित धार्मिक स्थलों तक आसानी से पहुँच प्रदान की जा सके, अमृतसर-मेहता-श्री हरगोबिन्दपुर, बाबा बकाला-मेहता-बटाला और अमृतसर-रमदास-डेरा बाबा नानक राष्ट्रीय मार्गों की मरम्मत की कमी, लुधियाना/राजपुरा, जंडियाला गुरू, दबुरजी और अन्य सडक़ों की बुरी हालत के अलावा अलग-अलग स्थानों पर सर्विस रोड्ज पर पानी भरने, जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों के लिए अंडर पास और फ्लाईओवरों के निर्माण, राष्ट्रीय मार्गों के साथ लगने वाले वैकल्पिक रूटों के रख-रखाव की कमी और सडक़ सुरक्षा कार्यों सम्बन्धी विस्तार सहित चर्चा की गई।

अमरनाथ यात्रा से जुड़ी बड़ी ख़बर, गैंगस्टर काबू, मिले अहम सुराग, किसानों का ऐलान, होगा चक्का जाम

कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सडक़ों के नज़दीक से कब्ज़े हटाए जाएँ। उन्होंने उचित आगामी चेतावनी संकेतों और ड्रेनेज प्रणाली को दुरुस्त करके वैकल्पिक रूटों को दुरुस्त करने समेत टोल प्लाजों पर दो/तीन पहिया वाहनों के लिए निर्धारित सडक़ों की मरम्मत के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY