40 करोड़ रुपए की लागत से राजपुरा के जल सप्लाई और सिवरेज सिस्टम का सुधार करेंगे : डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

कस्बे के 25 हज़ार लोगों को मिलेगा जल सप्लाई और सिवरेज सिस्टम का लाभ

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें और साफ़ सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए यत्नशील है। इस दिशा में काम करते हुए पंजाब सरकार की तरफ से राजपुरा कस्बे के लिए जल सप्लाई और सिवरेज की सुविधा मुहैया करवाने 40 करोड़ की लागत वाला प्रोजैक्ट शुरू किया है। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने इस प्रोजैक्ट के काम का जायज़ा लेने के बाद विभाग के अधिकारियों को इस काम को तेज़ी से मुकम्मल करने के निर्देश दिए हैं।

नंगे पांव चलने के इतने फायदे, सुनकर रह जायेंगे आप हैरान।

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि नगर कौंसिल, राजपुरा की सीमा में जल सप्लाई की सुविधा मुहैया करवाने के लिए वाटर वर्कस की नयी मोटरें, नलास रोड और एकता कालोनी में 02 बुस्टिंग ट्युवबैलज़ स्थापित किये जाने हैं। इसी तरह पानी की सप्लाई का सामर्थ्य बढ़ाने के लिए गंडा खेड़ी से वाटर वर्कस तक डी आई पाईप लाईनें बिछाने का काम भी इस प्रोजैक्ट के अधीन शामिल है।

बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज मिल रहा है पोस्ट आफिस की निवेश योजनाओं में।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि राजपुरा कस्बे में 49 किलोमीटर एरिये में सिवरेज लाईनों और 35 किलोमीटर एरिया में जल सप्लाई लाईनें बिछायी जाएंगी। उन्होंने बताया कि राजपुरा के करीब 25000 लोगों को जल सप्लाई और सिवरेज सिस्टम का लाभ मिलेगा। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब, स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। इसलिए उनकी तरफ से अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि काम में पारदर्शिता लानी यकीन बनाई जाये।

Khulasa News Ka :- आसमान में नजर आएगा अदभुत नज़ारा, फरार गैंगस्टर मामले में बड़ी अपडेट!

वी. के. शर्मा, सी. ई. ओ., पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड ने बताया कि जल सप्लाई का 55 प्रतिशत और सिवरेज का 80 प्रतिशत काम मुकम्मल कर लिया गया है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह काम निर्धारित समय के अंदर हर हाल में मुकम्मल किया जाये।

LEAVE A REPLY