2022 में पंजाब में जो इंकलाब आया उसकी शुरुआत संगरूर के लोगों ने ही की थी – सीएम भगवंत मान

आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह के पक्ष में केजरीवाल और भगवंत मान ने किया रोड शो, लोगों का मिला जबरदस्त समर्थन

संगरूर से लेकर बरनाला तक हर जगह लोगों में दिखा काफी उत्साह

‘आप’ सरकार पंजाब से भ्रष्टाचार का कर रही सफाया – अरविंद केजरीवाल 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले दिन से ही हमारी गारंटियों पर काम करना शुरू कर दिया, 1 जुलाई से पंजाब में होगी बिजली फ्री – अरविंद केजरीवाल

संगरूर के लोगों ने ही मुझे यहां तक पहुंचाया, उनका कर्ज मैं कभी नहीं उतार सकता – भगवंत मान

हम संगरूर में बनाने जा रहे भारत का सबसे अच्छा मेडिकल कॉलेज – भगवंत मान

संगरूर को बनाएंगे ‘इंडस्ट्रियल हब’, पंजाब से दूर करेंगे बेरोजगारी  – भगवंत मान

संगरूर:संगरूर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी(आप) के उम्मीदवार गुरमेल सिंह के पक्ष में ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो का लोगों ने जबरदस्त समर्थन किया। रोड शो के दौरान संगरूर से लेकर बरनाला तक लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने दोनों नेताओं का फूल बरसाकर जगह-जगह स्वागत किया।

योग आसन शुरू करना चाहते हैं और आप बिगिनर है तो ये टिप्स आएगें आप के काम।

लोगों को संबोधित करते हुए ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य से भ्रष्टाचार का सफाया कर रही है। भ्रष्टाचार के साथ हम कोई समझौता नहीं कर सकते। भ्रष्टाचार करने वाला अपना हो या पराया, हम किसी को नहीं बख्शेंगे।

देश में मची हाहाकार! केन्द्र का बड़ा फ़ैसला, युवाओं का टूटा सपना!

केजरीवाल ने कहा कि हमारा अपना एक मंत्री भ्रष्टाचार करते पकड़ा गया, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उसे तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया और पकड़ कर जेल भेज दिया। पिछली सरकारों के मंत्रियों के भ्रष्टाचार की भी हम जांच कर रहे हैं। जो भी लोग भ्रष्टाचार के दोषी पाए जाएंगे सब को पकड़ कर जेल भेजेंगे।

भड़के युवाओं का ऐलान,सरकार के लिए मुसीबत! मूसेवाला मामले में नया मोड़

अपने चुनावी वादों पर केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले दिन से ही हमारी गारंटियों पर काम करना शुरू कर दिया है। 1 जुलाई से पूरे पंजाब में बिजली फ्री होने जा रही है। बाकी गारंटियों पर भी काम चल रहा है। जल्द सभी गारंटी पूरी करेंगे।

स्वस्थ रहने का एकमात्र तरीका है… Dr. Biswaroop Roy Chowdhury || Exclusive Interview ||

केजरीवाल ने संगरूर के लोगों से आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह को भारी बहुमत से जिताने की अपील की और कहा कि लोकसभा में भगवंत मान के बाद अब गुरमेल सिंह पंजाब की आवाज उठाएंगे।

भारी बारिश बनी कहर!विदेश से आई बुरी ख़बरफिर होंगे चुनाव, तारीक का ऐलान

भगवंत मान का बयान

लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि संगरूर की धरती इंकलाबी है। संगरूर के लोग बदलाव करने के लिए पूरे देश में मशहूर हैं। 2022 में पंजाब में जो इंकलाब आया, उसकी शुरुआत 2014 में संगरूर के लोगों ने ही की थी।

बीमा लेने से पहले जाँच लें कि उसमें रेस्टोरेशन बेनिफिट है या नहीं।

मान ने कहा कि संगरूर के लोगों की बदौलत ही हम आज यहां तक पहुंचे हैं। संगरूर के लोगों का कर्ज मैं जीवन भर नहीं उतार सकता।

मूसेवाला कांड में अब तक अहम सुरागजानें असल साजिशकर्ता कौन ? सड़कों पर आए लोग

मुख्यमंत्री मान ने सगरूर के लिए एक बड़ी घोषणा की और कहा कि संगरूर में हम भारत का सबसे अच्छा मेडिकल कॉलेज खोलने जा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने संगरूर के लिए एक और बड़ी घोषणा की और कहा कि हम संगरूर को देश का इंडस्ट्रियल हब बनाएंगे और पंजाब से बेरोजगारी की समस्या जड़ से दूर करेंगे।

LEAVE A REPLY