सीमावर्ती राज्य पंजाब द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में एन.सी.सी. को प्रोत्साहित करने का प्रयास

नौकरी उन्मुख एन.सी.सी. की ओर नौजवानों की रुचि बढ़ाने के लिए भारतीय सेना से साधा संपर्क
एन.सी.सी. यूनिटों एवं प्रशिक्षण केन्द्रों में नई सुविधाएं पैदा करने और बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने के लिए बजट 2022-23 में 5 करोड़ रुपए रखे
चंडीगढ़:पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की राज्य के नौजवानों को विभिन्न क्षेत्रों ख़ासकर भारतीय सेना में रोजग़ार के अवसर प्रदान करने की हिदायतों को सामने रखते हुए राज्य सरकार नौकरी उन्मुख एन.सी.सी. को स्कूलों-कॉलेजों में प्रोत्साहित करने की तरफ ध्यान दे रही है।
सशस्त्र सेनाओं में कॅरियर बनाने के लिए नौजवानों की एन.सी.सी. में रुचि बढ़ाने के लिए सीमावर्ती राज्य के एन.सी.सी. यूनिटों और एन.सी.सी. प्रशिक्षण केन्द्रों के बुनियादी ढांचे में सुधार और नई सुविधाओं की सृजना करने के लिए सरकार ने जहाँ हालिया बजट में 5 करोड़ रुपए रखे हैं, वहीं भारतीय सेना के साथ भी संपर्क कायम किया जा रहा है।
इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए शिक्षा मंत्री श्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज भारतीय सेना के लैफ्टिनैंट जनरल गुरबीरपाल सिंह (एवीएसएम, वीएसएम), डी.जी, एन.सी.सी. डायरैकटोरेट, नई दिल्ली और मेजर जनरल राजीव छिब्बर, सेना मैडल, ए.डी.जी, एन.सी.सी. डायरैकटोरेट ( पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़) के साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एन.सी.सी. भारतीय सशस्त्र सेनाओं में कॅरियर बनाने के लिए एक लॉन्चपैड है।
उन्होंने सेना के अधिकारियों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के एन.सी.सी. यूनिटों और प्रशिक्षण केन्द्रों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसी बजट सैशन में एन.सी.सी. यूनिटों और प्रशिक्षण केन्द्रों के बुनियादी ढांचे में सुधार और नई सुविधाओं के सृजन करने के लिए 5 करोड़ रुपए आरक्षित रखे हैं। मंत्री ने सेना के अधिकारियों के साथ एन.सी.सी. से सम्बन्धित कई तकनीकी मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

LEAVE A REPLY