वन महोत्सव 2022: पंजाब पुलिस द्वारा पौधरोपण अभियान की शुरुआत करते हुए डीजीपी पंजाब ने पंजाब पुलिस मुख्यालय में ‘सागवान’ का पौधा लगाया

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस राज्य भर में 31,000 से अधिक पौधे लगाएगी: डीजीपी गौरव यादव

डीजीपी पंजाब द्वारा पौधरोपण अभियान की शुरुआत के लिए पंजाब पुलिस के वेलफेयर विंग के प्रयासों की सराहना

चंडीगढ़: वन महोत्सव 2022 के समारोहों के हिस्से के रूप में डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज राज्य स्तरीय पौधरोपण अभियान की शुरुआत करते हुए चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय में सागवान (टीक) का पौधा लगाया। मुख्यालय में पंजाब पुलिस के वेलफेयर विंग द्वारा वन महोत्सव मनाने के लिए विशेष समारोह आयोजित किया गया। 

कैसे प्रभावी होता है पिछले जन्मों फल ? || Brahmrishi Shree Kumar Swami Ji 

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस के वेलफेयर विंग द्वारा शुरू किए गए इस पौधरोपण अभियान के अंतर्गत सभी पुलिस जि़लों/यूनिटों में मौलसरी, अमलतास, टीक, टर्मिनलिया अर्जुन आदि समेत विभिन्न किस्मों के लगभग 31,000 पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधे राज्य के वन विभाग द्वारा मुहैया करवाए गए हैं।  

Doctor Interview : घर पर करें Thyroid (थायराइड) ठीक || Dr. Vijata Arya ||

डीजीपी ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब पुलिस द्वारा पौधे लगाने की इस व्यापक अभियान का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत ‘रूख लगाओ, पंजाब नू स्वर्ग बनाओ’ के नारे के अंतर्गत 31,000 पौधे लगाए जाएंगे।  

Khulasa news ka : बड़ा मंत्री गिरफ्तार , 3 सगी बहनों का कमाल, नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास

डीजीपी पंजाब के बाद, अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) जिनमें शशी प्रभा, एस.के. अस्थाना, अर्पित शुक्ला, राम सिंह, एस.एस. श्रीवास्तव, नरेश अरोड़ा, ए.एस. राय, बी चंदर शेखर, जी नागेश्वर राव, अनीता पुंज और एम.एफ. फारूकी शामिल हैं, ने भी विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए।  

84 लाख योनियों का सच, खुला रहस्य || Brahmrishi Shree Kumar Swami Ji

डीजीपी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को हिदायत की कि वह अपने सम्बन्धित जि़लों/यूनिटों में लगाए गए सभी वृक्षों और पौधों की सही देखभाल को सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने इस पौधे लगाने की मुहिम शुरू करने के लिए वेलफेयर विंग के ए.डी.जी.पी. अर्पित शुक्ला के प्रयासों की सराहना भी की, जोकि हरे-भरे पर्यावरण के लिए बहुत बड़ा योगदान साबित होगा।  

सिद्धू मूसेवाला मामले में नया खुलासा, CM की गैंगस्टरों को चेतावनी, बाल- बाल बचे पुलिस वाले

गौरतलब है कि 28 पुलिस जिलों के सभी सीपी/एसएसपी के अलावा रेलवे, कमांडो बटालियन, पीएपी बटालियन, आईआरबी बटालियन और इंटेेलिजेंस विंग समेत सभी यूनिटों के प्रमुखों ने भी अपने सम्बन्धित जिलों में पौधे लगाकर डीजीपी के साथ इस मुहिम में शामिल हुए। 

LEAVE A REPLY