लोकसभा में नौजवानों की आवाज बने भगवंत मान, उठाया नौजवानों की फौज में भर्ती का मुद्दा 

रक्षा मंत्रालय 20 हजार नौजवानों की फौज में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा तुरंत ले- भगवंत मान 

चंडीगढ़:आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को एक बार फिर लोकसभा में पंजाब के नौजवानों की आवाज बनकर उभरे, जब उन्होंने पंजाब के नौजवानों के फौज में भर्ती नहीं होने का मुद्दा उठाया। मान ने सदन में देश के रक्षा विभाग से मांग की है कि प्रदेश के करीब 20 हजार नौजवानों की फौज की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए लिखित परीक्षा (रिटन टेस्ट) जल्द से जल्द कराया जाए।

नींद न आना हो सकता है बड़ी बीमारी का कारण, ऐसे रह सकते हैं स्वस्थ

पंजाब में बेरोजगारी के बड़े संकट के मद्देनजर संगरूर से लोकसभा सदस्य भगवंत मान ने सभापति के जरिए सदन को बताया कि भातीय फौज द्वारा 2021 के दौरान पंजाब में नौजवानों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। करीब 20 हजार नौजवानों ने फौज में भर्ती के लिए आावश्यक शारीरिक परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) भी पास कर लिया था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण रक्षा मंत्रालय द्वारा लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।

Dr. Biswaroop Roy Chowdhury की डाइट से जल्द होगी गंभीर बीमारियाँ ठीक

लिखित परीक्षा नहीं होने के कारण पंजाब के करीब 20 हजार नौजवान फौज में भर्ती होने से रह गए। मान ने बताया कि अकेले संगरूर लोकसभा हलके में करीब 4 हजार नौजवान शारीरिक परीक्षा पास कर चुके हैं और लिखित परीक्षा होने के इंतजार में हैं, जिस कारण इन नौजवानों की देश सेवा करने की इच्छा अधूरी पड़ी है।

हर बीमारी का इलाज 1 वीडियो में Dr. Biswaroop Roy Chowdhury

भगवंत मान ने रक्षा मंत्रालय से मांग की है कि वर्ष 2021 के दौरान पंजाब में शुरू की गई फौजी भर्ती की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और लटकती आ रही लिखित परीक्षा तुरंत करवाई जाए, ताकि पंजाब के जो नौजवान शारीरिक परीक्षा पास कर चुके हैं, उन्हें देश सेवा करने का मौका प्राप्त हो सके।

सुबह उठकर नहीं करें यह 4 गलतियां वरना होगी हालत खराब

गौरतलब है कि पंजाब के नौजवानों में भारतीय फौज मेें सेवाएं निभाने की शुरू से ही बड़ी तीव्र इच्छा रही है। यदि सरकार अधूरी पड़ी भर्ती प्रक्रिया समयानुसार पूरी नहीं करती तो हजारों नौजवान निर्धारित आयु सीमा पार कर जाएंगे और उनका सपना हमेशा के लिए टूट जाएगा।

LEAVE A REPLY