राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरुस्कार-2020 के लिए आवेदन माँगे

चंडीगढ़, 27 जनवरी:
महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए असाधारण कार्यों को मान्यता देने के लिए बनाए राष्ट्रीय पुरुस्कार (नारी शक्ति पुरुस्कार-2020) के लिए नामांकनों की माँग की गई है।

 

कैसे बचा सकते है अपनी आखों को डार्क सर्कल से || Vrinda Khandway ||

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने भारत में महिलाओं के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नारी शक्ति पुरुस्कार-2020’ के लिए नामांकन माँगे हैं। उन्होंने बताया कि यह पुरुस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं और समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष योगदान दे रहे हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि 8 मार्च, 2021 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर करीब 15 शख्सियतों को नारी शक्ति पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
पात्रता मापदण्डों का विवरण देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए बढिय़ा काम करने वाले व्यक्ति विशेष, समूहों और संस्थाएं पुरुस्कार के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत आवेदक की उम्र कम-से-कम 25 साल होनी चाहिए। संस्थाओं को कम-से-कम पाँच साल का अनुभव होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि ज़रुरी दस्तावेज़ों समेत नामांकन/अजिऱ्याँ केवल   www.narishaktipuruskar.wcd.gov.in पर ही दिए जा सकते हैं और किसी अन्य तरीके से भेजे गई  अजऱ्ी/नामांकन पर विचार नहीं किया जायेगा। नामांकन/अजिऱ्याँ भेजने की आखिऱी तारीख़ 31 जनवरी, 2021 है। उन्होंने बताया कि पुरुस्कार सम्बन्धी दिशा-निर्देश और आवेदन पत्र महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की वैबसाईट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
-NAV GILL

LEAVE A REPLY