राणा सोढी ने साईखोम मीराबाई चानू को ’देश का गौरव’ बताया

चंडीगढ़, 25 जुलाई:

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने साईखोम मीराबाई चानू को ’देश का गौरव’ बताते हुए कहा कि अभी तीन दिन पहले उसने कहा था कि “मुझे टोक्यो में पदक जीतने का पूरा भरोसा है।” आज उसने यह बात सत्य साबित कर दिखाई है और टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला रजत पदक जीतकर अपना वादा पूरा किया।

अब ऐसे तनाव होगा तुरंत खत्म Acharya Mehul Shastri

राणा सोढी ने वेटलिफ्टर साईखोम मीराबाई चानू को 49 किलो भार वर्ग में भारत के लिए रजत पदक जीतने के शानदार कारनामे के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि “साईखोम मीराबाई चानू को टोक्यो में रजत के साथ भारत की पदक सूची शुरू करने के लिए बधाई।” खेल मंत्री ने पंजाब से सम्बन्धित उसके सहायक प्रशिक्षक सन्दीप कुमार को भी बधाई दी, जो जि़ला जालंधर के गाँव बड़ा के रहने वाले हैं। सन्दीप कुमार ने ख़ुद वेटलिफ्टर के तौर पर 1996 के ऐटलांटा ओलंपिक्स खेल में हिस्सा लिया और 1998 की कुआलालम्पुर (मलेशिया) राष्ट्रमंडल खेल में 69 किलो भार वर्ग में काँस्य पदक जीता। वह पंजाब पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर सेवा निभा रहे हैं।

गाड़ी से निकला इतना समान गिनती करनी हुई मुश्किल दाद देनी पड़ेगी बंदे के दिमाग की

इससे पहले राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक के पहले हॉकी मैच में न्यूज़ीलैंड को 3-2 से हराने के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया “टोक्यो 2020 में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बधाई। मैन इन ब्लू ने ओपनर मैच में न्यूज़ीलैंड को 3-2 से मात दी।” उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि तीनों ही स्कोर पंजाब के खिलाडिय़ों हरमनप्रीत सिंह और रुपिन्दरपाल सिंह ने किये। उन्होंने कहा कि पंजाब को आप पर गर्व है।

-Nav Gill

LEAVE A REPLY