राज्य स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया गया

चंडीगढ़, 25 जनवरी:
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सी.ई.ओ.),कार्यालय की तरफ से आज पंजाब भवन में 11वें राष्ट्रीय वोटर दिवस ( एन.वी.डी.) के मौके वर्चुअल समारोह करवाया गया। इस बार कोविड -19 महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय वोटर दिवस भारतीय चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के मुताबिक मुख्य चुनाव अधिकारी और जिला चुनाव अधिकारी (डी.ई.ओ.) स्तर पर ऑनलाईन मनाया गया। यह दिवस पंजाब राज्य के सभी विधान सभा हलकों (117) और समूह पोलिंग बूथों (23,213) में मतदाता रजिस्ट्रेसन अधिकारी (ई.आर.ओ.) के स्तर पर भी मनाया गया।

और भी है मैडीकल माफ़िए Dr. Biswaroop Roy Chowdhury || Part- 3 ||

इस साल के राष्ट्रीय वोटर दिवस का विषय ‘अपने वोटरों को समर्थ, जागरूक, सुरक्षित और चेतन बनाना है। इसका मकसद मतदान के दौरान वोटरों की सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी को यकीनी बनाना है। यह कोविड-19 महामारी के दौरान सुरक्षित ढंग से मतदान कराने के प्रति चुनाव आयोग की वचनबद्धता पर भी केंद्रित है।
साल 2011 से हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया जाता है जो कि भारत के चुनाव आयोग के स्थापना दिवस (25 जनवरी, 1950) के तौर पर पूरे देश में मनाया जाता है। एन.वी.डी. मनाने का मुख्य मकसद वोटरों विशेष करके नये वोटरों में उत्साह, अधिक से अधिक नाम दर्ज कराने की सुविधा और मतदान में सक्रिय हिस्सेदारी को पे्ररित करना है। यह दिन देश भर के वोटरों में जागरूकता फैलाने और चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी को उत्साहित करने को समर्पित है।
11वें राष्ट्रीय वोटर दिवस भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से ई-ई.पी.आई.सी (इलेक्ट्रानिक फोटो पहचान पत्र) प्रोग्राम की शुरूआत से एक निवेकली और महत्वपूर्ण पहलकदमी के तौर पर मनाया गया। अब वोटर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल और डिजिटल वोटर कार्ड को देख और प्रिंट कर सकते हैं। इसकी औपचारिक शुरूआत आज भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से देश भर में से गई। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने पंजाब भवन में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस क दौरान 5 नये ई-ई.पी.आई.सी. डाउनलोड करके ई-ई.पी.आई.सी. प्रोग्राम की औचारिक शुरूआत की। इसको पंजाब भर में जिला स्तर, ई.आर.ओ. स्तर और बूथ स्तर पर लांच किया गया।
समागम के दौरान पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस. करुणा राजू ने बताया कि राज्य और जिला स्तरीय अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में बढिय़ा कारगुजारी, जैसे कि वोटरों की सिस्टेमैटिक शिक्षा और चुनावी भागीदारी (एस.वी.ई.ई.पी.), वोटर सूची प्रबंधन, नये वोटरों की रजिस्टरेशन आदि के लिए सर्वोत्त्म चुनाव अभियास पुरुस्कार के साथ सम्मानित किया गया।
सर्वोत्त्म चुनाव अभियास पुरुस्कार धारक नीचे दिए अनुसार हैं-
श्रीमती माधवी कटारिया, आई.ए.एस., अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब को एस.वी.ई.ई.पी. की गतिविधियों और वोटर सूची के शानदार प्रदर्शन के लिए
स. विपुल उज्जवल, आई.ए.एस, वोटर सूची के प्रबंधन के लिए
स. वरिन्दरपाल सिंह बाजवा, पी.सी.एस. एस.वी.ई.पी.ई.पी. के लिए।
इस मौके पर पंजाब के सभी 22 जिलों के जिला हैडस्वाटरों में मोबाइल वैनों के द्वारा एस.वी.ई.ई.पी. झाँकी’ को पेश करती इन मोबाइल वैनों ने वोटर जागरूकता के सन्देशों का प्रचार करने के लिए जिला हैडक्वाटर के सभी प्रमुख स्थानों को बहुत से को कवर किया। जिला एस.वी.ई.ई.पी. आईकनस ने लोग गीतों, गिद्दा, भंगड़े, डांसों आदि जैसे प्रदर्शनों के द्वारा सभी भागीदारों तक पहुँच करने के लिए योगदान डाला।
फिल्म अदाकार और स्टेट आइकन, श्री सोनू सूद ने एक वीडियो सन्देशों के द्वारा वोट डालने सम्बन्धी अपील की जो कि सभी जिलों में राज्य स्तरीय समागम के दौरान डी.ई.ओ स्तर के कामों और ‘एस.वी.ई.ई.पी. झाँकी’ में भी दिखाई गई।
इस मौके पर पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने विभाग की तरफ से प्रकाशित दो किताबें जारी की। इन किताबों में एस.वी.ई.ई.पी. पर आधारित एक काफी टेबल किताब और ‘बोलियों’ की एक किताब शामिल है -जो महिला वोटरों और आंगणवाड़ी वर्करों की तरफ से जिला स्तर पर करवाए गए एक मुकाबले के द्वारा प्राप्त हुई बोलियों में चुन कर इक_े की गई थीं। एस.वी.ई.ई.पी. पर कॉफी टेबल बुक महामारी के दौरान एसवीईईपी गतिविधियां करने वाले चुनौतिपूर्ण और हैरतअंगेज सफर को दर्शाती है।
11वें राष्ट्रीय वोटर दिवस भारतीय चुनाव आयोग के वैब रेडियो-‘हैलो वोटरज़’ की शुरूआत के तौर पर भी मनाया गया। रेडियो हैलो वोटरज़ की प्रोग्रामिंग शैली को प्रसिद्ध एफ.एम रेडिओ सेवाओं के बराबर का बनाने की उम्मीद है। यह गीतों, नाटक, विचार-विमर्श, मतदान की कहानिया आदि के द्वारा चुनाव प्रक्रियाओं के बारे जानकारी और शिक्षा प्रदान करेगा। प्रोग्रामों सभी देश में हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किये जाएंगे।
-Nav Gill

LEAVE A REPLY